West Bengal: SIR अफसरों को बनाया बंधक, मालदा में प‍ुलिस के वाहनों पर की पत्‍थरबाजी, घंटों जाम किया हाईवे

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल के मालदा में SIR से जुड़ा वोटट लिस्‍ट से नाम हटाने के आरोपों को लेकर लोगों का प्रदर्शन हिंसक हो हो गया। पप्रदर्शनकारियों ने हाईवे अवरुद्ध कर एक पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की, जिससे चालक घायल हुआ। क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी की गई है और कई केस दर्ज किए गए हैं।

म‍ीडिया रिपोर्ट के अनुसार मालदा के कई हिस्सों में तनाव फैल गया। इंग्लिश बाजार के जादुपुर बाईपास में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-12 जाम करने की कोशिश की। पुलिस के हस्तक्षेप करते ही भीड़ ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी, जिससे चालक के सिर में गंभीर चोट आई।

West Bengal Elections

9 घंटे तक जाम कर दिया NH-12

विरोध-प्रदर्शन माणिकचक स्टैंड समेत कई स्थानों पर फैल गए। निवासियों ने गुरुवार सुबह से सड़कें अवरुद्ध कर रखी हैं। मौके पर जलते टायर, सड़क अवरोधक और राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रदर्शनकारी धरना देते दिखे। इस आंदोलन ने उत्तर और दक्षिण बंगाल को जोड़ने वाले NH-12 पर यातायात बाधित किया।

क्‍यों हुआ प्रदर्शन?

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्पेशल इंटेन्सिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत कई वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे गांवों में गुस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक इन हटाए गए नामों को बहाल करने का आश्वासन नहीं मिलता, विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ कार्यालय का किया घेराव

बुधवार को कालियाचक में मतदाता सत्यापन में लगे सात न्यायिक अधिकारियों का बीडीओ कार्यालय में घंटों घेराव किया गया, जिससे अशांति भड़की। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर राज्य अधिकारियों की कर्तव्य निर्वहन में विफलता बताई और इसे न्यायिक अधिकारियों का मनोबल गिराने का जानबूझकर किया गया प्रयास कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+