Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Census 2027: भारत में शुरू हुई डिजिटल स्‍वयं-गणना, PM Modi ने किया शुभारंभ, नागरिकों से भागीदारी की अपील

Census 2027: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी स्वयं-गणना पूरी कर जनगणना 2027 के पहले चरण का शुभारंभ किया। इस बार का पहला चरण मकानों की सूची बनाने और आवास संबंधी जानकारी जुटाने पर केंद्रित है और इसे पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है।

स्वतंत्रता के बाद यह भारत की आठवीं और कुल 16वीं जनगणना होगी, जिसमें पहली बार स्वयं-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों का विवरण स्वयं दर्ज करें और इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Census 2027

पीएम मोदी ने भारतवासियों के लिखी ये पोस्‍ट

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने लिखा "मैंने अपनी स्वयं-गणना पूरी कर ली है। आज जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत का प्रतीक है, जिसमें मकानों की सूची बनाने और आवास संबंधी कार्य शामिल हैं। यह जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यमों से डेटा एकत्र कर रही है। यह भारत के लोगों को अपने घरेलू विवरण स्वयं गिनने का अधिकार भी देती है। मैं भारत के लोगों से अपने घरेलू विवरणों की स्वयं-गणना करने और जनगणना प्रक्रिया में भाग लेने की अपील करता हूं।"

Census 2027: प्राइवेसी के नए नियमों के साथ होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना,चेक करें डेट से लेकर बजट तक की डिटेल
Census 2027: प्राइवेसी के नए नियमों के साथ होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना,चेक करें डेट से लेकर बजट तक की डिटेल

Census 2027 की क्‍यों हैं बेहद अहम?

  • यह जनगणना अभ्‍यास विश्व का सबसे बड़ा होगा, जो पूरी तरह से डिजिटल रूप से संपन्न किया जाएगा।
  • स्वतंत्रता के बाद यह भारत की आठवीं, और कुल मिलाकर 16वीं जनगणना है। स्वयं-गणना का विकल्प भी पहली बार उपलब्ध कराया गया है।
  • जनगणना 2027 को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहला चरण 'मकान सूचीकरण और आवास जनगणना' (HLO) है।
  • यह अप्रैल से सितंबर 2026 तक छह महीने के भीतर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सुविधा अनुसार 30 दिनों में पूर्ण होगा। घर-घर सूचीकरण के इस 30 दिवसीय कार्य से ठीक पहले, 15 दिनों के लिए स्वयं-गणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
  • जनगणना 2027 की संदर्भ तिथि 1 मार्च, 2027 को 00:00 बजे निर्धारित है।
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख व जम्मू-कश्मीर के बर्फीले इलाकों और उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश राज्यों के लिए, यह तिथि 1 अक्टूबर, 2026 को 00:00 बजे होगी।
Election 2026
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+