PM Modi: एनडीए बैठक में बिहार की जीत पर पीएम मोदी ने की सीएम नीतीश की सराहना, सांसदों को दी कौन सी सीख?
PM Modi: एनडीए संसदीय दल की बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुख बेहद स्पष्ट और जनकेंद्रित नजर आया। बैठक में एक तरफ जहां बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए नीतीश कुमार की भूमिका को प्रधानमंत्री ने खास तौर पर सराहा, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने सांसदों को यह याद दिलाया कि सत्ता में रहने का असली मतलब है-लोगों के जीवन को आसान बनाना।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के नियम और कानून तभी सफल माने जाएंगे जब वे आम नागरिक की परेशानियां कम करें, न कि बढ़ाएं। उन्होंने सांसदों से बजट पर जनभावना आधारित सुझाव देने, क्षेत्रीय कार्यक्रमों में सक्रिय रहने और जनता की रोजमर्रा की जरूरतों को प्राथमिकता देने की बात कही। यह पूरा संदेश बताता है कि मोदी सरकार की तीसरी पारी में 'सुशासन' और 'सरल शासन' मुख्य आधार बनने वाले हैं।

बिहार जीत पर नीतीश कुमार की सराहना
बैठक की शुरुआत में पीएम मोदी ने बिहार में एनडीए की बड़ी जीत को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने नीतीश कुमार को बिहार में भाजपा-नीत गठबंधन की प्रचंड जीत का शिल्पकार बताया। पीएम ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और स्थिरता के एजेंडे पर भरोसा जताया है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
सांसदों को दिए अहम निर्देश
पीएम मोदी ने सांसदों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, "आने वाले केंद्रीय बजट को और बेहतर बनाने के लिए सांसद अपने-अपने क्षेत्रों से सीधे फीडबैक भेजें।" संसदीय क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को तेज करने में सांसद सक्रिय भूमिका निभाएं। जनता से सीधा संवाद बढ़ाएं और स्थानीय जरूरतों का ध्यान रखें।
पीएम मोदी ने दो खास तारीखों का भी उल्लेख किया-
- 25 दिसंबर: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सांसद अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों में शामिल हों।
- 26 दिसंबर: वीर बाल दिवस पर देशभर में बच्चों को प्रेरित करने वाले आयोजन किए जाएं।
'रिफॉर्म एक्सप्रेस' नहीं रुकेगी
बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि पीएम मोदी की तीसरी पारी में 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' लगातार आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा है कि-
- हर नया कानून नागरिकों का जीवन आसान बनाए।
- कोई भी नियम लोगों पर अनावश्यक बोझ न डाले।
- केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सुविधाजनक शासन प्रदान करें।
रिजिजू ने यह भी बताया कि बैठक में बिहार चुनाव की जीत पर पीएम मोदी का स्वागत और सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि हर नागरिक को ऐसा माहौल मिले जहां सरकारी प्रक्रियाएं सरल और पारदर्शी हों।
जन-केंद्रित शासन पर जोर
एनडीए की इस बड़ी बैठक का पूरा फोकस ऐसे शासन मॉडल पर रहा जिसमें जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय नागरिक सिर्फ इसलिए कठिनाई का सामना न करें कि वह भारत का नागरिक है। इसके लिए सांसदों को लोगों की हर छोटी-बड़ी समस्या पर संवेदनशील और सक्रिय रहने की सलाह दी गई।
-
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला












Click it and Unblock the Notifications