Parliament Budget Session Day 6 Highlights: एलपीजी संकट पर हंगामा, विमान असेंबली लाइन पर बड़ा ऐलान
Parliament Budget Session Highlights: संसद के दोनों सदनों में सोमवार को एलपीजी संकट का मुद्दा विपक्षी सांसदों ने उठाया। इसके अलावा, दोनों सदनों में प्रश्नकाल के दौरान सांसदों ने अपनी मांगें पटल पर रखीं। 11 राज्यसभा सीटों पर मतदान भी सोमवार (16 मई) को हुआ, इस पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी रहा। दोनों सदनों में अब तक काफी हंगामा होता रहा है। हालांकि, इसके बावजूद सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में प्रश्नकाल चला और कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई।
5 राज्यों और संघ-शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर भी घमासान जारी है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग ने बीजेपी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तारीखें घोषित की हैं। दूसरी ओर लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा की गई।

Parliament Budget Session Day 6 Highlights: प्रश्नकाल में पूछे कई सवाल
- राज्यसभा में RJD सांसद मनोज झा ने हाल ही में हुए अहमदाबाद-लंदन विमान हादसे और अजीत पवार की मौत जैसी घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पायलट संघ चाहता है कि इन सभी रहस्यमय मामलों की पूरी तरह से जांच की जाए।
- राज्यसभा सांसद सुदा मूर्ति ने केंद्र सरकार से कर्नाटक के रायचुर जिले में AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस) स्थापित करने का अनुरोध किया।
- उन्होंने कहा कि उत्तर कर्नाटक में दशकों से विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं की बहाली नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर एम्स का निर्माण होना है, तो हुबली या बेंगलुरु के बजाय रायचुर में होना चाहिए।
Budget Session Day 6 Highlights: उड्डयन मंत्री ने दी अहम जानकारी
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बताया कि भारत में जल्द ही हवाई जहाज की असेंबली लाइन शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय एविएशन उद्योग को बड़ी ऊंचाई मिलेगी। मंत्री राममोहन नायडू ने कहा, 'ब्राजील की एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर ने एक भारतीय एयरोस्पेस कंपनी के साथ समझौता किया है। इसके तहत भारत में विमान असेंबल किए जाएंगे। मंत्री ने यह भी बताया कि रूस की सुखोई कंपनी ने भारत की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ समझौता किया है। इसके तहत भारत में SJ-100 सुपरजेट विमान का निर्माण किया जाएगा।'
लोकसभा में रेल अनुदान मांगों पर चर्चा
लोकसभा में सोमवार को केंद्रीय बजट के तहत रेल मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। इस दौरान अलग-अलग पार्टियों के सांसदों ने रेलवे से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझावों रखे और चिंताओं का भी जिक्र किया। इस दौरान आंध्र प्रदेश से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद हरिश बालयोगी, मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद गणेश सिंह और बिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने लोकसभा में अपने-अपने विचार और सुझाव रखे।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications