Pariksha Pe Charcha 2026: इस बार है परीक्षा पे चर्चा का जबरदस्त क्रेज, टूट रहे सारे रिकॉर्ड, कैसे करें अप्लाई?
Pariksha Pe Charcha 2026: बोर्ड परीक्षाओं का तनाव कम करने और छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC 2026) इस बार इतिहास रचने जा रहा है। परीक्षा पे चर्चा का यह 9वां संस्करण होने वाला है। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण (Registration) की प्रक्रिया जारी है। इस बार जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने सबको हैरान कर दिया है।
PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 2 करोड़ 14 लाख 30 हजार 802 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है। यह संख्या इस कार्यक्रम की लोकप्रियता का प्रमाण है। देश के युवाओं और अभिभावकों के बीच पीएम मोदी के इस संवाद कार्यक्रम को लेकर कितना जबरदस्त क्रेज है।

PPC 2026: कितने स्टूडेंट्स और कितने टीचर ने किया रजिस्टर?
इस बार PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड तोड़ रहा है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख में अभी करीब 20 दिन का समय बाकी है। अभी तक 2 करोड़ से ऊपर रजिस्ट्रेशन दर्ज हो चुका है।
- स्टूडेंट: 1,99,65,556
- टीचर: 12,42,979
- पेरेंट्स: 2,22,267
PPC 2026: जनवरी 2026 में होगा महा-संवाद
प्रधानमंत्री मोदी जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मन से परीक्षा का डर निकालना और उन्हें 'एग्जाम वारियर्स' (Exam Warriors) बनाना है।
PPC 2026 में क्या होगा खास?
तनाव प्रबंधन: पीएम मोदी बोर्ड परीक्षाओं के दबाव को झेलने और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने के टिप्स देंगे।
सवाल-जवाब का मौका: MyGov पोर्टल के जरिए जिन छात्रों ने अपने सवाल भेजे हैं, उनमें से चुनिंदा सवालों के जवाब प्रधानमंत्री खुद देंगे।
सर्टिफिकेट: जितने भी लोगों ने इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें सरकार की ओर से 'Participation Certificate' (सहभागिता प्रमाण पत्र) दिया जाएगा।
PPC 2026: कैसे होगा प्रतिभागियों का चयन?
इस कार्यक्रम के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने MyGov पोर्टल पर आयोजित एक MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसी प्रतियोगिता के आधार पर कुछ भाग्यशाली छात्रों को दिल्ली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी से आमने-सामने बात करने का मौका मिलेगा।
-
Census 2027: भारत में पहली बार शुरू हुई डिजिटल जनगणना, PM Modi ने किया शुभारंभ, नागरिकों से भागीदारी की अपील -
CBSE Class 10th Result Date: इसी महीने आएगा 10वीं का रिजल्ट? बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं मार्कशीट -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Rajasthan Board: 10वीं-12वीं में कम आए हैं नंबर या हो गए फेल? सप्लीमेंट्री सहित ये हैं साल बचाने के 3 ऑप्शन -
UP Board: 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, UPMSP ने बढ़ाई कॉपी चेकिंग की लास्ट डेट, कब आएगा रिजल्ट? -
Rajasthan Board 12th Result Topper: राजस्थान बोर्ड 12वीं की टॉपर्स की लिस्ट, किस स्ट्रीम से किसने लहराया परचम? -
Rajasthan Board 12th Toppers:राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप, किस योजना से मिलेंगे कितने पैसे? -
Rajasthan Board 12th Result: कब और कहां से मिलेगी 12वीं का ओरिजिनल मार्कशीट? किन चीजों का रखना होगा ध्यान? -
Rajasthan Board 12th Result: आ गया राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, वेबसाइट डाउन होने पर कैसे चेक करें मार्क्स












Click it and Unblock the Notifications