ईशान किशन को SRH का कप्तान बनाने से खुश नहीं हैं युवराज सिंह, टीम के फैसले पर उठाया सवाल
Ishan Kishan and Yuvraj Singh: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में जब ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी, तो उन्हें उम्मीद रही होगी कि फैंस इस फैसले का स्वागत करेंगे। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और सिक्सर किंग युवराज सिंह को शायद इस फैसले से थोड़ी शिकायत है।
स्पोर्ट्स तक को दिए एक बेबाक इंटरव्यू में युवराज ने सीधे तौर पर हैदराबाद मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है। युवराज सिंह के अनुसार इस ईशान किशन की जगह अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी सौंपनी चाहिए थी।

युवराज सिंह ने क्या कहा?
युवराज सिंह का मानना है कि अभिषेक शर्मा इस जिम्मेदारी के लिए सबसे सही और प्रबल दावेदार थे। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए युवी ने कहा, "अभिषेक शर्मा ने पिछले एक साल में असाधारण प्रदर्शन किया है। वह पिछले 7 सालों से एक ही फ्रेंचाइजी (SRH) के लिए खेल रहे हैं और लगातार अच्छा कर रहे हैं। इसके अलावा वह पंजाब टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं, इसके बाद भी उनको कप्तानी नहीं दी गई।"
युवराज के इस बयान से साफ है कि वे ईशान किशन को कप्तानी मिलने से खुश नहीं हैं। अपने पिता की बयानबाजी को लेकर भी युवी ने दमदार बात कही। उन्होंने कहा कि मैं अपने पापा को समझाता हूं कि वह जो कह रहे हैं, उन बातों में सच्चाई नहीं है लेकिन वह नहीं मानते।
किशन को कप्तानी मिलने का कारण?
गौरतलब है कि ईशान किशन को आईपीएल के शुरुआती मैचों के लिए हैदराबाद की कमान थमाई गई है। पैट कमिंस ठीक होकर जब तक वापस आ जाएंगे, तो टीम को लीड करेंगे। हालांकि ईशान किशन ही इस कप्तानी के दावेदार थे। हाल ही में झारखंड को उन्होंने अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। कप्तानी के साथ बल्ले से भी ईशान किशन ने धमाका किया था, इस वजह से हैदराबाद में उनको कप्तानी मिली।












Click it and Unblock the Notifications