Pariksha Pe Charcha 2026:PM मोदी से कैसे पूछें सवाल? ये है परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस
Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षाओं की आहट के साथ ही छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों के बीच चिंता, दबाव और कई तरह के सवाल भी बढ़ने लगते हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह एक बार फिर सीधे देश से संवाद करने वाले हैं। 'परीक्षा पे चर्चा 2026' का यह नया संस्करण न सिर्फ बच्चों की उलझनों को समझने का मौका देता है, बल्कि परीक्षा के डर को कम करने और पढ़ाई को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाता है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इस बार भी हर किसी के लिए यह मौका पूरी तरह मुफ्त है। जिससे छात्र, अभिभावक और शिक्षक बिना किसी झंझट के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। यह मंच न सिर्फ परीक्षा से जुड़े सवालों को हल्का करता है, बल्कि पढ़ाई के दबाव को समझने और कम करने का एक मौका भी देता है।

कौन कर सकता है रजिस्टर
PPC 2026 में तीन तरह के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं:
- बोर्ड और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र
- स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता या अभिभावक
- देशभर के स्कूलों के शिक्षक
सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को इवेंट के बाद डिजिटल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा तनाव से निपटने के लिए उपयोगी सुझाव और मार्गदर्शन भी उपलब्ध रहेगा।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और निशुल्क है। इच्छुक प्रतिभागी इन आसान चरणों को फॉलो कर सकते हैं:
- आधिकारिक PPC 2026 पोर्टल पर जाएं
- अपनी श्रेणी चुनें - छात्र, अभिभावक या शिक्षक
- नाम, स्कूल का नाम, कक्षा (छात्रों के लिए), मोबाइल नंबर जैसी मूल जानकारी भरें
- सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें
- सफल रजिस्ट्रेशन का संदेश मिलने का इंतजार करें
रजिस्ट्रेशन के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाता। प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि दी गई सभी जानकारी सही हो।
क्यों महत्वपूर्ण है Pariksha Pe Charcha 2026
हर साल लाखों छात्रों के सामने परीक्षा का दबाव बड़ा चुनौती बनकर खड़ा हो जाता है। PPC 2026 का मकसद इस दबाव को कम करना और छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना है।
यह पहल माता-पिता और शिक्षकों को भी यह समझने में मदद करती है कि बच्चों को किस तरह के तनाव का सामना करना पड़ता है और वे किस तरह एक सहायक माहौल बना सकते हैं।
परीक्षाओं के नजदीक आते ही यह मंच बच्चों को आत्मविश्वास देता है, जबकि माता-पिता और शिक्षक सीखते हैं कि छोटी-छोटी बातों से भी बच्चे के मन से तनाव कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कैसे होगा इस बार स्टूडेंट्स का सिलेक्शन?












Click it and Unblock the Notifications