महाराष्ट्र: केमिकल फैक्ट्री में धमाका के बाद लगी आग, 12 की मौत, 58 जख्मी
Recommended Video
मुंबई। महाराष्ट्र के धुले में एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार सुबह सिलेंडर में धमाके के बाद आग लग गई, जिसमें 6 की मौत हो गई। 15 लोग जख्मी हैं। 30 से ज़्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, शाहपुर गांव के पास स्थित फैक्ट्री में करीब 100 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। हादसा सुबह करीब 9.15 बजे हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रथम जांच में ऐसा लग रहा है कि कई सिलेंडरों में धमाके हुए हैं। फैक्ट्री में करीब 100 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। शिरपुर एक इंडस्ट्रियल एरिया है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। दमकल और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है।
जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी का कहना है कि अंदर एक और प्लांट है जो आग की चपेट में आ सकता है। ऐसे में लोगो को दूर कर दिया गया। सुबह दस बजे जब केमिकल कंपनी में वहां के कर्मचारी कामकाज के लिहाज से पहुंचे तभी बड़ी संख्या में उस समय यह आग लगी जिसके बाद धमाका हुआ। एक बॉयलर अंदर मौजूद है उसमें भी ब्लास्ट की आशंका है। जिसके चलते कदम उठाए गए है।