नूडल्स में हीरे, अंडरगारमेंट्स में सोना, कस्टम विभाग ने जब्त किया 6.46 करोड़ का माल, मुंबई एयरपोर्ट से यात्री
मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक भारतीय नागरिक के खिलाफ हीरे के तस्करी के मामले में एक्शन लिया है। कस्टम विभाग ने उसके पास से 6.46 करोड़ रुपये के हीरे जब्त किए हैं। यात्री मुंबई से बैंकॉक जा रहा था। कस्टम डिपार्टमेंट ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 4.44 करोड़ रुपये मूल्य का 6.8 किलोग्राम से अधिक सोना और 2.02 करोड़ रुपये के हीरे जब्त करने के बाद यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक भारतीय नागरिक को रोका गया। जब उसके ट्रॉली बैग की चेकिंग की गई तो उसके अंदर नूडल्स के पैकेट मिले, जिसमें हीरे मिले। मामले में कस्टम विभाग में चार यात्रियों को खिलाफ एक्शन लिया है।

वहीं इससे पहले कोलंबो से मुंबई की यात्रा कर रही एक विदेशी नागरिक को अपने अंडरगारमेंट्स के अंदर छुपाकर सोने की छड़ें और एक कटा हुआ टुकड़ा मिला, जिसका कुल वजन 321 ग्राम था।
वहीं दुबई और अबू धाबी से यात्रा कर रहे कम से कम 10 भारतीय नागरिकों - दो-दो और बहरीन, दोहा, रियाद, मस्कट, बैंकॉक और सिंगापुर से एक-एक को भी रोका गया और उनके पास 6.199 किलोग्राम सोना पाया गया, जिसकी कीमत ₹4.04 करोड़ थी। बाद में उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में एक फास्ट-फूड रेस्तरां के 38 वर्षीय कर्मचारी पांडियन को मुंबई हवाई अड्डे से तस्करी का सोना निकालने और उसे सौंपने में मदद करने के आरोप में मुंबई सीमा शुल्क की एयर इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसको लेकर पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी को अपनी बेल्ट में सोने के 6 अंडाकार कैप्सूल छिपाते हुए पाया गया, जिनकी कीमत लगभग 1.86 करोड़ रुपये थी।












Click it and Unblock the Notifications