'अगर आप मोदी का नाम नहीं लेंगे, तो दुनिया लेगी ', गोविंदा ने की PM की तारीफ, बताया बीते 10 सालों में क्या हुआ?
Actor (Shiv Sena leader) Govinda: अभिनेता और शिव सेना नेता गोविंदा लोकसभा चुनान-2024 के मद्देनजर महाराष्ट्र के बुलढाणा में चुनाव प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि, अगर आप लोग या विपक्षी पार्टी पीएण मोदी का नाम नहीं लेंगे तो...दुनिया लेगी। दुनिया अच्छे लोगों के साथ खड़ी है।

गोविंदा ने कहा,' "... पिछले दो वर्षों में महाराष्ट्र में और पिछले 10 वर्षों में देश में जो हुआ, वह पहले कभी नहीं हुआ। अगर आप पीएम नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लेंगे , तो दुनिया ले लेगी। मुझे लगता है कि जो अच्छे हैं, जो भाग्यशाली हैं और सबके साथ खड़े हैं, लोग उनके साथ खड़े हैं... ।''
गोविंदा ने कहा, ''जो सही हैं और जो अच्छे हैं, उनका नाम आप लोग (मीडिया) तो लेंगे नहीं...तो पूरी दुनिया तो लेती ही रहेगी...मेरा ये सोचना है कि जो अच्छे हैं, जो शुभ हैं और जो साथ हैं...वो सब साथ निकले और देश के विकास की यात्रा में सब साथ रहें और सहयोग करें।''
गोविंदा ने कहा, 'गोविंदा ने कहा, ''एक सांस की फूंक में सात सुर निकलते हैं, एक पांव की ताल पे कई' घुंघरू नाचते हैं, एक दिए से नजाने कई दिए जल जाते हैं, और एक प्यार की गोद में नजाने कई प्यार पल जाते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications