अमरावती में शाह बोले- अयोध्‍या में प्राण प्रतिष्‍ठा में ना आकर उद्धव ठाकरे ने प्रभु श्रीराम का अपमान किया

केंद्रीय गृह मंत्री अ‍मित शाह बुधवार को महाराष्‍ट्र के अमरावती में लोकसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां पर अमित शाह ने महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल ना होकर प्रभु श्रीराम का अपमान किया।

amit shah

अमरावती में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा सोनिया गांधी के डर के कारण मंदिर ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित किए जाने के बावजूद उद्धव ठाकरे अयोध्या मंदिर समारोह में शामिल नहीं हुए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा उद्धव ठाकरे, जो खुद को शिवसेना का अध्यक्ष होने का दावा करते हैं, शिवसेना का यह नकली अध्यक्ष निमंत्रण मिलने के बाद भी सोनिया गांधी के डर से 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल नहीं हुए। उन्‍होंने कहा 'राहुल बाबा' को भी निमंत्रण मिला लेकिन 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल नहीं हुए इन लोगों ने 'प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल न होकर भगवान राम का अपमान किया है।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने भाजपा के लिए वोट मांगने की अपील करते हुए कहा मतदाताओं से शांति, स्थिरता और विकास के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधान मंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आपका वोट इस देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त करने जा रहा है। राम राज्य चाहने वालों और एक परिवार का शासन चाहने वालों के बीच लड़ाई में, आपका हर वोट राम राज्य के लिए जा रहा है।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले MSCB बैंक घोटाला केस में अजित पवार की पत्‍नी सुनेत्रा पवार को EOW से मिली क्‍लीन चिट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+