मैं भवानी शब्द नहीं हटाऊंगा…चुनाव आयोग को उद्धव ठाकरे ने दी चुनौती, ‘मशाल’ गाने में बदलाव से किया इनकार

चुनाव आयोग के नोटिस पर उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अपनी चुनावी गीत को लेकर चुनाव आयोग को चैलेंज दे दिया है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वे अपने चुनावी गीत से 'भवानी' शब्द को नहीं हटाएंगे।

उद्धव ने कहा कि चुनाव आयोग को जो एक्शन लेना है ले सकती है, मगर वे ये शब्द नहीं हटाने जा रहे हैं। उद्धव ने कहा कि चुनाव आयोग पहले पीएम मोदी और अमित शाह पर कार्रवाई करे।

Shiv Sena Receives Notice From Election Commission

बता दें कि उद्धव गुट ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी का मशाल गाना (प्रमोशन सॉन्ग) लॉन्च किया है। इसमें 'भवानी' शब्द का जिक्र है। 'भवानी' शब्द के उल्लेख पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को नोटिस भेजा है।

इसके बाद उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव का पहला फेज पूरा हो गया और दूसरे फेज के लिए प्रचार भी शुरू हो गया है। देश में अहम मुद्दे पर अब बात नहीं हो रही। राम के नाम पर वोट मांगा जा रहा है।

बजरंग बली का नाम लिया जा रहा है। हिंदुत्व का प्रचार किया जा रहा है। उनके लिए कोई नियम नहीं है। उद्धव ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि 'बजरंग बली की जय बोलकर' वोट दीजिए और अमित शाह ने राम के नाम पर वोट मांगे।

उद्धव ने चुनाव आयोग को दी चुनौती
उद्धव ने कहा कि हम भवानी शब्द हटाने नहीं जा रहे हैं। चुनाव आयोग को जो कार्रवाई करनी है करे लेकिन उसके पहले मोदी और अमित शाह पर कार्रवाई करे। उद्धव ने कहा कि हमारे नेताओं की बैग खोलो पर बीजेपी नेताओं की भी खोलो। अगर चुनाव हम पर कार्रवाई करना चाहता है तो मोदी और शाह पर भी कार्रवाई करे। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई क्या?

शिवसेना ने हाल ही में अपने चुनाव चिह्न मशाल को लेकर अपना थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। इसे उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। इस गाने को लॉन्च करते हुए पार्टी के नेताओं का कहना था कि शिवसेना की मशाल अब तानाशाही को भस्म करने के लिए धधक उठी है। यह गीत अब महाराष्ट्र के घर-घर और कोने-कोने में गूंजेगा। यह शिवसैनिकों में चेतना और ऊर्जा जगाने का काम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+