26 साल की उम्र में संसद पहुंचने वाली इस नेता की है दर्दनाक कहानी, पति को खोने के बाद अकेले ही बच्चों को पाला

Raksha Khadse Profile: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं, जोड़-तोड़ की राजनीति चरम पर हैं तो वहीं भयंकर गर्मी में भी नेतागण जमकर चुनाव प्रचार और रोड शो कर रहे हैं।

यूं तो चुनाव के लिहाज से देश का हर कोना महत्वपूर्ण है लेकिन इस वक्त महाराष्ट्र राज्य हर किसी के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Raksha Nikhil Khadse

एनडीए बनाम इंडिया अलायंस की जंग काफी दिलचस्प

यूपी के बाद सबसे ज्यादा सीटों वाले इस राज्य में एनडीए बनाम इंडिया अलायंस की जंग काफी दिलचस्प हो गई है। शिवसेना और एनसीपी के दो पार्ट हो चुके हैं, जो कि निश्चित तौर पर वोट पर असर डालेंगे, अब इस जंग में बाजी कौन मारेगा, इस बात का पता तो तब चलेगा जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

भाजपा ने तीसरी बार जताया है रक्षा पर भरोसा

महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट इस वक्त हॉट टॉपिक बनी हुई है, साल 2008 में ये सीट अस्तित्व में आई थी और तब से यहां से बीजेपी जीत रही है, दो बार से लगातार यहां पर भाजपा की खूबसूरत सांसद रक्षा निखिल खडसे जीत रही हैं, भाजपा ने उन्हें इस बार तीसरी बार भी मौका दिया है, अब वो जीत की हैट्रिक पूरी कर पाती हैं या नहीं, ये तो 4 जून को ही पता चलेगा।

अपनी सुंदरता और बेबाक अंदाज के लिए लोकप्रिय हैं रक्षा

मात्र 36 साल की उम्र में ही दो बार सांसद रह चुकीं रक्षा खडसे यूं तो अपनी सुंदरता और बेबाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में काफी चर्चित रहती हैं लेकिन उनका अब तक का सफर आसान नहीं रहा है। मालूम हो कि रक्षा ऐसी एमपी हैं, जो कि पंचायत के रास्ते पार्लियामेंट तक पहुंची हैं।

सीनियर एनसीपी लीडर एकनाथ खडसे की बहू हैं रक्षा

13 मई, 1987 को मध्यप्रदेश में जन्मी रक्षा सीनियर एनसीपी लीडर एकनाथ खडसे की बहू हैं। साल 2014 और साल 2019 में वो भाजपा के सदस्य थे और उन्होंने जमकर अपनी बहू के लिए चुनाव प्रचार किया था लेकिन इसके बाद उन पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लगे थे जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

एकनाथ की हो सकती है जल्द बीजेपी में वापसी!

और इसके बाद वो एनसीपी में चले गए थे लेकिन उनकी बहू बीजेपी में ही रहीं और अब चूंकि भाजपा ने फिर से रक्षा पर भरोसा जताया है इसलिए ऐसे आसार दिख रहे हैं कि उनकी जल्द बीजेपी में वापसी हो सकती है।

पति ने मारी खुद को गोली, दो बच्चों को अकेले पाला

आपको बता दें कि मात्र 26 साल की उम्र में संसद पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की एमपी रक्षा के पति निखिल एकनाथ खड़से ने साल 2013 में खुद को गोली मार ली थी। रक्षा के ऊपर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और राजनीति में आगे बढ़ीं और अपने दोनों बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले की।

पंचायत से पार्लियामेंट का तय किया सफर, नहीं हारी हिम्मत

वो पहले कोठाडी गांव की सरपंच बनीं क्योंकि जिस वक्त निखिल खडसे ने खुद को गोली मारी थी,तब वो सरपंच थे इसलिए पति की खाली हुई सीट पर चुनाव लड़ा औऱ विजयी हुईं और उसके बाद साल 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता।

क्या होगी जीत की हैट्रिक पूरी! 4 जून को पता चलेगा

वो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहती हैं। इस बार उनके सामने चुनावी मैदान में राकांपा के श्रीराम पाटिल हैं, जो कि एक किसान परिवार से आते हैं और उद्यमी हैं। देखते हैं इस बार उन्हें इस सीट पर कामयाबी मिलती है कि नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+