पुणे में डिप्टी सीएम फडणवीस का प्रहार- कांग्रेस ने हमेशा धोखा दिया, राहुल गांधी पर जनता को अब विश्वास नहीं
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। पुणे में देंवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया। फडणवीस ने कहा कांग्रेस ने जनता से जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया।

डिप्टी सीएम ने कहा राहुल गांधी ने राजस्थान में भी अलग-अलग वादे किए, एक भी वादा पूरा नहीं किया सत्ता से बाहर हो गए। छत्तीसगढ़ में वादे किए, एक भी वादा पूरा नहीं किया वहां भी सत्ता से बाहर हो गए। कर्नाटक में भी वादा करके सत्ता में आए लेकिन अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। हर जगह भाजपा जीतने वाली है, अब जनता को राहुल गांधी पर विश्वास नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications