Lok Sabha Elections 2024: अमरावती में बोले फडणवीस- आदिवासियों को वोटबैंक समझकर कांग्रेस ने केवल उन्हें ठगा
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। मंगलवार को अमरावती लोकसभा भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा के प्रचार के लिए डिप्टी सीएम फडणवीस धारणी पहुंचे थे।

भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा के प्रचार के लिए धारणी पहुंचे डिप्टी सीएम फडणवीस ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने अमरावती लोकसभा क्षेत्र के हर एक बूथ पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने की अपील की।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा पिछले 10 सालों में मोदी सरकार की नीतियों की वजह से आदिवासी समाज आर्थिक तौर पर मजबूत हुआ एवं विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा है। कांग्रेस ने दशकों तक आदिवासी समाज को महज वोटबैंक समझकर ठगने का काम किया।
फडणवीस ने कहा इस चुनावी जनसभा में जुटे लोगों और उनके उत्साह से स्पष्ठ है कि अमरावती की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है।
उन्होंने कहा मुझे पूरा यकीन है कि अमरावती की विकास प्रेमी जनता नवनीत राणा को प्रचंड बहुमत से जीताकर नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देकर भारत की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी।
देवेंद्र फडणवीस की इस चुनावी जनसभा में बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) से विधायक अर्चनाताई चिटनिस, पूर्व विधायक प्रभुदास भिलावेकर, पूर्व विधायक केवलराम काले, जिलाध्यक्ष निवेदिताताई चौधरी समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications