मोदी के इस मंत्री पर 28 करोड़ का कर्ज, खुद हैं अरबपति, पत्नी के पास भी बेशुमार दौलत, फिर क्यों है इतना लोन
Narayan Rane Net Worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर चुनावी उम्मीदवार अपनी संपत्ति को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी क्रम में नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री और महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट के उम्मीदवार नारायण राणे भी अपनी संपत्ति को लेकर चर्चाओं में हैं।
नारायण राणे मोदी कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक हैं। नारायण राणे ने अपने चुनावी हलफनामे में जब से अपनी संपत्ति और देनदारियों (कर्ज) का ब्यौरा दिया है, तब लोग उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानने को इच्छुक हैं।

नारायण राणे अरबपति हैं लेकिन उन्होंने 28 करोड़ रुपये का कर्ज लिया हुआ है। आइए जानें कितनी है उनकी कुल संपत्ति?
Narayan Rane Assets & Liabilities: नारायण राणे की संपत्ति
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक नारायण राणे के पास कुल संपत्ति 137 करोड़ रुपये की है। इसमें नारायण राणे की निजी संपत्ति 35 करोड़ रुपये की है। नारायण राणे रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सबसे अमीर उम्मीदवार है।
- नारायण राणे ने अपने चुनावी हलफनामें अपने साथ-साथ अपनी पत्नी नीलम राणे और परिवार की संपत्ति की घोषणा की है। नारायण राणे समेत उनकी पत्नी और परिवार पर 28 करोड़ रुपये का कर्ज है।

- नारायण राणे की पिछले वित्त वर्ष में सालाना कमाई 49 लाख 53 हजार थी। वहीं परिवार की आय 15 लाख है।
- नारायण राणे के पास 2552.25 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 76 लाख 96 हजार है। वहीं 78 लाख 85 हजार के हीरे के गहने हैं।

- नारायण राणे के पास अचल संपत्ति भी करोड़ों में है। नारायण राणे की कांकावली में पनवेल, वेंगुर्ला, कुडाल, जनावली में जमीन है। वहीं कांकावली में आलीशान बंगला है। इन सभी प्रोपर्टी की कीमत 8 करोड़ 41 लाख है।
- नारायण राणे के पास अलग-अलग बैंकों में 12 करोड़ रुपये जमा हैं। हालांकि हलफनामे में इस बात का जिक्र नहीं है कि उन्होंने 28 करोड़ की देनदारियां क्यों रखी हैं? सामान्य तौर पर ये ऋण बिजनेस या किसी नए कारोबार को शुरू करने के लिए जाते हैं।

Neelam N. Rane Net Worth: नीलम राणे की संपति?
- नीलम राणे भी करोड़पति हैं। नीलम राणे की सालाना कमाई 87 लाख है। नीलम राणे के बैंक में 2.5 करोड़ रुपये हैं।
- नीलम राणे के पास 1819.90 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 31 लाख 37 हजार है। वहीं हीरे के गहने 15 लाख 38 हजार के और चांदी 9 लाख 31 हजार रुपये के हैं।
- नीलम राणे के नाम पर भी करोड़ों की अचल संपत्ति है। उनके पास मालवन, पनवेल, जंवाली में जमीन है। पुणे में एक दफ्तर है। मुंबई में फ्लैट है। इन सभी अचल संपत्ति की कीमत 41 करोड़ से ज्यादा है।

नारायण राणे की संपत्ति में पिछले 6 सालों में 49 करोड़ का इजाफा
रिपोर्ट के मुताबिक नारायण राणे की संपत्ति में पिछले 6 सालों में 49 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। पिछली बार राज्यसभा चुनाव के लिए जब नारायण राणे ने हलफनामा दायर किया था तो उनकी संपत्ति 88 करोड़ रुपये की थी। अब उनकी संपत्ति 137 करोड़ की है...तो इस लिहाज से पिछले छह साल में 49 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications