NCP की चुनावी रैली में गरजे संजय सिंह- पीएम मोदी ने शिवसेना का तीर धनुष और शरद पवार की घड़ी चुरा ली
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वर्धा में एनसीपी की चुनावी रैली में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह जमकर बरसे। वर्धा में संजय सिंह मंच पर जमकर बरसे और प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने शिवसेना का तीर धनुष और शरद पवार की घड़ी चुरा ली जिसका बदला महाराष्ट्र की जनता लेगी। इसके साथ ही संजय सिंह ने दावा किया कि इस बार महाराष्ट्र में भाजपा के प्रतिनिधित्व वाली एनडीए की जमानत जब्त हो जाएगी।

महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित इस रैली में आप सांसद संजय सिंह ने भारत माता की जय के साथ अपने भाषण की शुरूआत की। इस चुनावी जनसभा में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना यूटीबी प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत महाअघाड़ी गठबंधन और आम आदमी पार्टी क दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
एनसीपी उम्मीदवार के लिए प्रचार के लिए आयोजित चुनावी जनसभा में संजय सिंह ने उद्वव ठाकरे को मराठियों की शान बता कर कहा कोरोना काल में ठाकरे ने बतौर मुख्यमंत्री जनता की सेवा करके पूरे देश में अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।
संजय सिंह ने कहा मैं महाराष्ट्र और वर्धा की जनता को धन्यवाद करता हूं कि इतनी बड़ी संख्या में चुनावी रैली में आप शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस रैली में जुटी भीड़ बता रही है कि वर्धा से एनसीपी प्रत्याशी अमन कांडे चुनाव जीतने जा रहे हैं।
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुर्म कर रहे हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। दिल्ली की जनता ने जिस व्यक्ति को तीन बार मुख्यमंत्री बनाया और जिस सीएम ने दिल्ली में शिक्षा, बिजली- पानी और दवा का इंतजाम किया उसी केजरीवाल को पीएम मोदी इंसूलिन नहीं दे रहे हैं। अपने वोट की ताकत से जवाब देना है।
संजय सिंह ने कहा झारखंड में हेमंत सोरेन जो आदिवासियों के नेता हैं उन्हें जेल में डाल दिया। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों को तोड़ने का काम कर रही।
आप सांसद ने कहा पीएम मोदी ने शिवसेना की तीर कमान चोरी कर ली, शरद पवार की घड़ी चोरी कर ली। तीर कमान और घड़ी चोरी करने वालों को महाराष्ट्र की जनता को जवाब देना होगा। उनकी जब्त होगी।












Click it and Unblock the Notifications