Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Chunav Result LIVE: मेरठ में रहकर सुनूंगा लोगों की समस्याएं, जिम्मेदारी करूंगा परी- अरूण गोविल

Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024) के नतीजे सामने आ चुके हैं। पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए सरकार बनाने को तैयार है लेकिन इसके बावजूद इस बार सियासी तस्वीर बदली हुई है क्योंकि भाजपा को इस बार के चुनाव में आशा के मुताबिक सीटें नहीं मिली हैं तो वहीं दूसरी ओर इंडिया अलायंस ने दमदार प्रदर्शन किया है।

Lok Sabha Chunav Result

अबकी बार 400 पार का नारा लगाकर चुनाव लड़ने वाली भाजपा अकेले बहुमत पाने में नाकाम रही है और अब उसे सरकार बनाने के लिए अपने सहयोगियों पर निर्भर होना पड़ रहा है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज मोदी कैबिनेट की अहम मीटिंग शुरू हो गई है, जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। लाइव अपडेट जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते हैं और बने रहिए वनइंडिया के साथ।

LIVE Feed
6:33 AM, 6 Jun

अगर मुझे मेरठ में कार्य करना है तो मुझे मेरठ में ही रहना होगा। अगर मैंने यहां(मेरठ) की जिम्मेदारी ली है तो मैं उस जिम्मेदारी को पूरा करूंगा। मैं यहां रहकर लोगों की समस्याएं सुनूंगा: अरुण गोविल

6:29 AM, 6 Jun

यूरोपीय संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए की जीत पर बधाई दी और यूरोपियन देशों के लिए बेहतर द्विपक्षीय संबंधों की उम्मीद जताई।

12:19 AM, 6 Jun

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा से भाजपा के विजयी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, "मुंगेरी लाल के हसीन सपने अभी भी देख रहे हैं, उनके पास 100 सीटें भी नहीं हैं। राहुल गांधी दिवास्वप्न देख रहे हैं

12:15 AM, 6 Jun

यह जीत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उत्तर प्रदेश की जनता की है... हम इसके लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हैं: समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव

12:02 AM, 6 Jun

अब तक मोदी को 50 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों, प्रमुखों या पर प्रतिनिधियों की ओर तीसरी बार पीएम बनने को लेकर बधाई दे चुके हैं। पीएम मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले इटली की पीएम मेलोनी ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए भारत के साथ इटली के द्विपक्षीय रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

8:50 PM, 5 Jun

इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "इंडिया ब्लॉक के घटक हमारे गठबंधन को मिले भारी समर्थन के लिए भारत के लोगों को धन्यवाद देते हैं। इंडिया ब्लॉक मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम भाजपा की सरकार द्वारा शासित ना होने की लोगों की इच्छा को पूरा करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे।

इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे

Delhi: Congress president Mallikarjun Kharge says "...The INDIA bloc will continue will fight against the fascist rule of the BJP led by PM Modi. We will take the appropriate steps at the appropriate time to realise the people's desire not to be ruled by the BJP's… pic.twitter.com/NhdnHYbbfI

— ANI (@ANI) June 5, 2024
8:31 PM, 5 Jun

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक के नेता बाहर निकले।

इंडिया ब्लॉक की बैठक खत्म

Leaders of the INDIA bloc after their meeting at the residence of Congress president Mallikarjun Kharge in Delhi. pic.twitter.com/zj6QgepnDk

— ANI (@ANI) June 5, 2024
8:28 PM, 5 Jun

जेडीयू सांसद राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "एनडीए की बैठक में सभी घटक दलों के नेता मौजूद थे और सबने कहा है कि हम प्रधानमंत्री के साथ हैं। सबसे पहले एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी। हम पूरी तरह से प्रधानमंत्री के साथ हैं। हम पूरी तरह से एनडीए के साथ हैं।"

NDA की बैठक के बाद बोले जेडीयू सांसद

JDU MP Rajiv Ranjan (Lalan) Singh says, "Leaders of all the constituent parties were present in the NDA meeting and everyone has said that we are with the Prime Minister. First, there will be a meeting of the NDA parliamentary party... We are strongly with the Prime… pic.twitter.com/zypNgLpoCm

— ANI (@ANI) June 5, 2024
8:17 PM, 5 Jun

पुतिन ने नरेंद्र मोदी को दी बधाई

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव 2024 की जीत पर बधाई दी।

8:14 PM, 5 Jun

जो बाइडेन ने दी नरेंद्र मोदी को बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को उनकी जीत पर बधाई, और इस ऐतिहासिक चुनाव में लगभग 650 मिलियन मतदाताओं को बधाई। हमारे देशों के बीच मित्रता केवल बढ़ रही है क्योंकि हम असीमित क्षमता के साझा भविष्य को अनलॉक करते हैं।"

8:13 PM, 5 Jun

ऋषि सुनक ने की पीएम मोदी से बात

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की और उन्हें चुनाव में जीत की बधाई दी। ब्रिटेन और भारत के बीच सबसे करीबी मित्रता है और यह मित्रता आगे भी जारी रहेगी।"

8:00 PM, 5 Jun

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक हुई।

इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक

INDIA bloc leaders hold a meeting at the residence of Congress president Mallikarjun Kharge in Delhi.

(Source: AICC) pic.twitter.com/1xtYlqQviE

— ANI (@ANI) June 5, 2024
7:20 PM, 5 Jun

INDIA ब्लॉक की बैठक में बोले खड़गे

एक तरफ BJP एनडीए के सहयोगियों से बातचीत कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ INDIA ब्लॉक ने भी कोशिशें तेज कर दी हैं। इंडिया गठबंधन की बैठक जारी है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि । जनादेश निर्णायक रूप से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ है, उनके और उनकी राजनीति के सार और शैली के खिलाफ है।

6:37 PM, 5 Jun

एनडीए नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुना

दिल्ली:एनडीए नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7, एलकेएम पर बैठक हुई, जिसमें पारित प्रस्ताव में एनडीए नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुना है।

6:27 PM, 5 Jun

7 जून को एनडीए की बैठक के बाद राष्ट्रपति से मिलेंगे: सूत्र

7 जून को एनडीए सांसदों के साथ बैठक के बाद एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मिलकर सहयोगी दलों के साथ सरकार गठन पर चर्चा करेंगे: सूत्र

6:15 PM, 5 Jun

NDA नेताओं ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7, एलकेएम पर बैठक की।

NDA नेताओं की बैठक

NDA leaders held a meeting today at 7, LKM, the residence of Prime Minister Narendra Modi, in Delhi pic.twitter.com/xuxjDjYKaI

— ANI (@ANI) June 5, 2024
6:14 PM, 5 Jun

INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पहुंचे नेता

दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सांसद राहुल गांधी INDIA गठबंधन की बैठक के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पहुंचे।

6:14 PM, 5 Jun

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA गठबंधन बैठक के लिए रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के नेता एन.के. प्रेमचंद्रन का अपने आवास पर स्वागत किया।

INDIA गठबंधन की बैठक

Delhi | Congress President Mallikarjun Kharge receives Revolutionary Socialist Party leader N.K. Premachandran at his residence for INDIA alliance meeting pic.twitter.com/JK1SMFrRZ4

— ANI (@ANI) June 5, 2024
5:44 PM, 5 Jun

नीतीश-नायडू-शिंदे ने BJP को सौंपा समर्थन पत्र

सूत्रों के मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है।

4:49 PM, 5 Jun

आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेगा एनडीए

एनडीए दल के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज ही राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। पीएम के साथ BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे जा सकते हैं।

4:03 PM, 5 Jun

एनडीए की बैठक के लिए निकले कई नेता

चंद्रबाबू नायडू, नीतीश, ललन सिंह, समेत कई नेता एनडीए की बैठक के लिए निकले।

3:46 PM, 5 Jun

राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं- PM

मंत्री परिषद की बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने अच्छा काम किया। हम आगे और भी बेहतर करेंगे।"

3:17 PM, 5 Jun

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया।

2:46 PM, 5 Jun

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा अपना इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा अपना इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर।

2:31 PM, 5 Jun

राष्ट्रपति भवन पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति को सौंपेंगे इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। पीएम मोदी अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपने वाले हैं। इसके साथ ही पीएम 17वीं लोकसभा भंग करने की अनुशंसा का पत्र भी सौंपेंगे।

1:56 PM, 5 Jun

एनडीए की बैठक में जा रहे नीतीश कुमार

जेडीयू राज्यसभा सांसद संयज कुमार झा ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बैठक के लिए पहुंच गए हैं और वह एनडीए की बैठक में जा रहे हैं।

1:29 PM, 5 Jun

7 जून को NDA संसदीय दल की बैठक

सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को होगा। वहीं, इससे पहले 7 जून को संसदीय दल की बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसदीय दल के नेता चुने जाएंगे।

1:07 PM, 5 Jun

8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं मोदी

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधानमंत्री आज राष्ट्रपति से मिल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मोदी 8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

12:44 PM, 5 Jun

चंद्रबाबू नायडु दिल्ली पहुंचे

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश): टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू एनडीए बैठक के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से दिल्ली पहुंचे।

11:59 AM, 5 Jun

PM आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू

प्रधानमंत्री आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी नेता भाग ले रहे हैं।

READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+