'मेरे साथ सही नहीं हुआ', ससुर Sudesh Berry पर बहू शाम्भवी शर्मा ने लगाए कैसे आरोप? पति सूरज पर दिया ऐसा बयान

Sudesh Berry: 'रोडीज' से पहचान बनाने वाली शाम्भवी शर्मा ने एक्टिंग की दुनिया छोड़कर एक्टर सुदेश बेरी के परिवार में शादी की थी। हालांकि शादी के बाद उनका करियर जिस तरह आगे बढ़ा, उससे वह खुश नहीं थीं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में शाम्भवी ने अपने पति सूरज बैरी और ससुर सुदेश बैरी को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ससुराल से वह सपोर्ट नहीं मिला, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। अब इन आरोपों पर सुदेश बेरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बहू के दावों पर प्रतिक्रिया दी है।

बहू शाम्भवी के बयान पर ससुर सुदेश बैरी ने तोड़ी चुप्पी
शाम्भवी शर्मा ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अपनी शादी, करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि शादी के बाद उन्हें उम्मीद थी कि बॉलीवुड परिवार का हिस्सा बनने के कारण उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यहां तक कि उन्हें लगा था कि उनके ससुर सुदेश बैरी इंडस्ट्री में अपने संपर्कों के जरिए उन्हें आगे बढ़ने का मौका देंगे।

Sudesh Berry

'शाम्भवी मेरी बहू ही नहीं, बेटी भी है'

अब सुदेश बैरी ने स्क्रीन के साथ बातचीत में बहू शाम्भवी के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा नए कलाकारों का हौसला बढ़ाते आए हैं, चाहे उनसे उनका कोई पारिवारिक रिश्ता हो या नहीं। सुदेश बैरी ने शाम्भवी को अपनी बेटी बताते हुए कहा कि वह उनकी बहू ही नहीं बल्कि बेटी भी हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी को उसकी किस्मत में न लिखी चीज दिलाने में मदद नहीं कर सकते।

'स्टारडम किस्मत में हो तो कोई रोक नहीं सकता'

-सुदेश बैरी ने बातचीत के दौरान स्टारडम और सफलता को किस्मत से जोड़ते हुए अपनी सोच रखी। उनका कहना था कि उन्होंने खुद भी कभी शोहरत के पीछे भागने की कोशिश नहीं की, ऐसे में वह अपने बेटे या बहू के लिए भी इस तरह की चीजों का पीछा नहीं कर सकते।

-एक्टर ने कहा कि अगर किसी के भाग्य में स्टार बनना लिखा है, तो उसे सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं अगर किस्मत में ऐसा नहीं है, तो कोई दूसरा व्यक्ति भी उसे वह मुकाम दिलाने में सक्षम नहीं होगा। सुदेश बैरी ने कहा कि शाम्भवी खुद अपने नाम के अनुरूप देवी का स्वरूप हैं और उन्हें अपने करियर के लिए उनकी मदद की जरूरत नहीं होनी चाहिए।

मनोज कुमार और माइकल जैक्सन का दिया उदाहरण

-सुदेश बैरी ने अपनी बात समझाने के लिए कुछ मशहूर हस्तियों का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग रहे हैं, जिन्हें बेहद साधारण परिस्थितियों से उठकर बड़ी पहचान मिली। उन्होंने मनोज कुमार, माइकल जैक्सन और चार्ली चैपलिन का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सफलता उनके भाग्य में थी और उन्हें उनका मुकाम मिला।

-सुदेश बैरी के मुताबिक शाम्भवी और उनके बेटे सूरज के जीवन में भी जो कुछ लिखा है, वह उन्हें मिलकर रहेगा, चाहे इसमें उनकी मदद हो या न हो। एक्टर ने यह भी बताया कि 60 साल से अधिक उम्र में वह अपनी जिंदगी में खुश और स्वस्थ हैं और इसे अपनी किस्मत मानते हैं।

'21 साल की उम्र में शादी कर छोड़ दिया था करियर'

-आपको बता दें कि शाम्भवी शर्मा ने पॉडकास्ट में बताया था कि उन्होंने महज 21 साल की उम्र में सूरज बैरी से शादी कर ली थी। शादी के कुछ महीने बाद ही वह पति के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गईं और अपने एक्टिंग करियर से दूरी बना ली। उनके मुताबिक इस फैसले के बाद उन्हें जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में उन्होंने नौकरी की और खुद को संभालते हुए अपनी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की।

-शाम्भवी ने बताया कि सूरज को सुनील शेट्टी की पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर्स के को-प्रोडक्शन में बनने वाली एक फिल्म के जरिए लॉन्च करने की योजना थी लेकिन किसी कारणवश वह फिल्म नहीं बन पाई। इसके बाद सूरज का करियर भी उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ा। शाम्भवी के अनुसार सूरज फिल्मों के चयन को लेकर काफी सोच-विचार करते थे जबकि वह खुद टीवी शोज, साउथ फिल्मों और MTV पर बतौर VJ काम कर चुकी थीं।

सुदेश बैरी पर लगाए करियर के फैसलों में दखल देने के आरोप

-शाम्भवी ने अपने इंटरव्यू में सुदेश बैरी पर सूरज के फिल्मी करियर से जुड़े फैसलों में हस्तक्षेप करने का आरोप भी लगाया था। उनका मानना था कि इस वजह से सूरज को कई अच्छे मौके नहीं मिल पाए। उन्होंने ये भी दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया जाने का दबाव उन पर सूरज की ओर से बनाया गया था और उन्हें एक्टिंग छोड़ने के लिए भी कहा गया था।

-शाम्भवी के मुताबिक उन्हें शादी के बाद भी मीडिया और मनोरंजन जगत से जुड़े रहने की उम्मीद थी। उन्हें लगा था कि बॉलीवुड परिवार में शादी होने के बाद ससुर के संपर्कों से उन्हें काम के अवसर मिल सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि सूरज उनकी एक्टिंग में सफलता को लेकर असुरक्षित महसूस करते थे। शाम्भवी के अनुसार शादी के बाद उनके साथ कुछ भी सही नहीं हुआ।

एक साल से अलग रह रहे हैं शाम्भवी और सूरज

-शाम्भवी ने बातचीत में अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि वह और सूरज बैरी पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और फिलहाल तलाक की प्रक्रिया चल रही है।

-शाम्भवी के इन खुलासों के बाद अब सुदेश बेरी की प्रतिक्रिया भी सामने आ चुकी है। जहां शाम्भवी ने अपने करियर और शादी के दौरान मिली निराशाओं को खुलकर साझा किया, वहीं सुदेश बैरी ने सफलता को किस्मत से जोड़ते हुए अपनी बात रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+