Hyderabad Lok sabha Election result 2024: हैदराबाद में कौन जीत रहा? Asaduddin Owaisi vs Madhavi Lata
Hyderabad Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में तेलंगाना की हॉट सीट हैदराबाद में मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। इस बार मुकाबला हैदराबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा की माधवी लता व AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी के बीच मुकाबला है।
हैदराबाद जिला मुख्यालय पर मतगणना हो रही है। मतगणना स्थल के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आम लोगों की आवा जाही बंद कर दी गई है। मतगणना स्थल पर लोगों को आईडी कार्ड देखकर प्रवेश दिया जा रहा है।

हैदराबाद लोकसभा चुनाव 2024 में माधवी लता vs AIMIM असदुद्दीन ओवैसी का परिणाम आने से पहले मीडिया से बात करते हुए भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, "मैं बहुत ज्यादा उत्सुक हूं। पूरे देशभर में जिन्होंने भी भाजपा को वोट दिया, वे सभी खासकर इस विशेष सीट के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। हम जीतेंगे और हैदराबाद की लोकसभा सीट पर न्याय लाएंगे।"
हैदराबाद लोकसभा सीट चुनाव 2024
साल 2024 में चुनाव में हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की टिकट पांचवीं बार प्रत्याशी हैं। चुनाव चिह्न पतंग वाली AIMIM के ओवैसी के अलावा भाजपा की कोम्पेला माधवी लता, बीआरएस के गद्दाम श्रीनिवास यादव, कांग्रेस के मोहम्मद वलीउल्लाह समीर व एआईएमईपी के नौहेरा शेख चुनाव लड़ रहे है।
असदुद्दीन ओवैसी vs माधवी लता
- आम चुनाव 2024 में एक तरह हार्डकोर मुस्लिम सियासत करने वाले असदुद्दीन ओवैसी की हिंदूत्व की फॉयरब्रांड नेता माधवी लता से सीधी टक्कर है।
- 221 करोड़ की सपंत्ति की मालकिन माधवी लता तेलंगाना के सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक हैं।
- IB की थ्रेट रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय की ओर से माधवी लता को वाई प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है।
- माधवी लता पेशे से एक डॉक्टर व भरतनाट्यम नर्तकी हैं। विरिंची नाम से अस्पताल चलाती हैं। कट्टर हिंदू चेहरा हैं। पीएम मोदी भी इनकी तारीफ कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications