Delhi Traffic Advisory: आज काउंटिंग डे है, दिल्ली के इन रास्तों पर जरा चलें संभलकर, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी सोमवार को जारी किए गए हैं, जिसमे अहम रास्तों पर आज सुबह 5 बजे से डायवर्जन किया गया है।
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार गगन सिनोमा टी प्वाइंट से वजीराबाद रोड पर नंद नगरी फ्लाइओवर की ओर सुबह 5 बजे से ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। लिहाजा घर से निकलते समय इन बातों का खयाल रखें।

इसके साथ ही वजीराबाद रोड को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसे सुबह 5 बजे से बंद कर दिया गया है। गगन सिनेमा टी प्वाइंट की ओर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वह सुबह 5 बजे से इस ओर जाने से बचें।
मतगणना को देखते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स वलेज, अक्षरधाम की ओर भी कुछ ट्रैफिक पाबंदियां रहेंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी में कहा गया है कि सराय काले खां की ओर से आ रहे लोग जो एनएच-24 की ओर जा रहे हैं उन्हें अक्षरधाम फ्लाईओवर की ओ से जाना होगा और इसके बाद बाएं मुड़कर पुस्ता रोड/आईटीओ/विकास मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुँचना होगा।
वहीं आईटीओ/पुश्ता रोड की ओर से आ रहे लोगों को अक्षरधाम फ्लाइओवर के सामने से यू टर्न लेकर अक्षरधाम फ्लाइओवर पहुंचना है, इसके बाद लोग एनएच-24 से होते हुए दिल्ली में अपने गंतव्य पर पहुंचना होगा।
यात्रियों से अपील की गई है कि वह बताए गए रास्तों से होकर ना गुजरें और ट्रैफिक के सुगम संचालन में मदद करें। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वह अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि हमें आपके सहयोग की अपेक्षा है। जो लोग आईएसबीटी/रेलवे स्टेशन/ एयरपोर्ट की ओर जा रहे हैं उनसे अपील है कि वह पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें।
लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। लोगों से अपील की गई है कि वह धैर्य रखें। इसके साथ ही अगस्त क्रांति मार्ग और सीरी फोर्ट रोड पर ट्रैफिक संचालन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
लोगों से अपील की गई है कि वह अगस्त क्रांति मार्ग और सीरी फोर्ट रोड की ओर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक जाने से बचें। इसकी बजाए रिंग रोड, ओरबिंदो मार्ग, जोसिप ब्रॉज टीटो मार्ग की ओर से जाएं












Click it and Unblock the Notifications