बिहार में 11 सरकारी डॉक्टरों की नौकरी गई, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने क्यों किया बर्खास्त? पूरी लिस्ट

बिहार में सरकारी अस्पतालों से लंबे समय तक गायब रहने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। राज्य सरकार ने ऐसे 11 डॉक्टरों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जो पांच साल या उससे ज्यादा समय से बिना सूचना दिए ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह फैसला लिया।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने 26 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने साफ कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अनुशासनहीनता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद विभाग ने बाकी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया है।

nishant kumar

पांच साल से गायब थे डॉक्टर, नोटिस का भी जवाब नहीं

बर्खास्त किए गए 11 डॉक्टर बिहार के सहरसा, भागलपुर, सुपौल, बांका और मधेपुरा जिलों में अलग-अलग सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात थे। इनमें सदर अस्पताल और सामुदायिक अस्पताल समेत अन्य सरकारी चिकित्सा संस्थान शामिल हैं।

विभाग के मुताबिक, ये डॉक्टर पांच साल या उससे अधिक समय से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में विभागीय जांच कराई। संबंधित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद नियमानुसार बर्खास्तगी की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इन सभी की सरकारी सेवा समाप्त कर दी गई।

सम्राट चौधरी के गार्ड ने नीतीश के बेटे निशांत कुमार को धकेला, वीडियो वायरल होने पर SSG ने अब दी ये सफाई
सम्राट चौधरी के गार्ड ने नीतीश के बेटे निशांत कुमार को धकेला, वीडियो वायरल होने पर SSG ने अब दी ये सफाई

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि डॉक्टर बनना सिर्फ सरकारी नौकरी हासिल करना नहीं है। यह लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी भी है। लंबे समय तक बिना बताए ड्यूटी से गायब रहना और मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाना गंभीर लापरवाही है।

उन्होंने माना कि 11 डॉक्टरों को सेवा से हटाने का फैसला आसान नहीं था, लेकिन सरकारी व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसा करना जरूरी हो गया था। मंत्री ने राज्य के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से पूरी निष्ठा, कुशलता और ईमानदारी के साथ काम करने की अपील की। उन्होंने साफ किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

MLC चुनाव में निशांत कुमार की अग्निपरीक्षा! JDU हारी तो बढ़ेगी उत्तराधिकार की लड़ाई, समझिए JDU का मास्टर प्लान
MLC चुनाव में निशांत कुमार की अग्निपरीक्षा! JDU हारी तो बढ़ेगी उत्तराधिकार की लड़ाई, समझिए JDU का मास्टर प्लान

किन 11 डॉक्टरों की गई नौकरी? (Full List of Dismissed Doctors)

बिहार सरकार की कार्रवाई में शामिल डॉक्टरों के नाम और उपलब्ध तैनाती का विवरण इस तरह है-

  • डॉ. अनामिका कुमारी - सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, सहरसा
  • डॉ. राकेश कुमार निराला - विशेष चिकित्सा पदाधिकारी
  • डॉ. सिद्धार्थ कुमार सुमित - सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी
  • डॉ. गोपीनाथ भगत - चिकित्सा पदाधिकारी, स्त्री रोग विभाग, सदर अस्पताल, भागलपुर
  • डॉ. अमित कुमार - सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, भागलपुर
  • डॉ. रवि रंजन - चिकित्सा पदाधिकारी
  • डॉ. मोहम्मद शाहनवाज कौसर - चिकित्सा पदाधिकारी, सुपौल
  • डॉ. सुमित कुमार - चिकित्सा पदाधिकारी, भागलपुर
  • डॉ. प्रसून विवाकर - सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी
  • डॉ. रेखा कुमारी - चिकित्सा पदाधिकारी, मधेपुरा
  • डॉ. अरुण कुमार - चिकित्सा पदाधिकारी, सहरसा

सरकारी अस्पतालों में अब जवाबदेही पर जोर

बिहार सरकार का कहना है कि आम लोगों को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं देना उसकी प्राथमिकता है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की मौजूदगी सीधे मरीजों के इलाज से जुड़ी होती है। ऐसे में लंबे समय तक बिना सूचना अनुपस्थित रहना स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डाल सकता है।

11 डॉक्टरों की बर्खास्तगी से स्वास्थ्य विभाग ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि सरकारी पद पर तैनाती के साथ जिम्मेदारी भी निभानी होगी। अब नजर इस बात पर रहेगी कि विभाग दूसरे अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति और कामकाज की निगरानी कितनी सख्ती से करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+