Delhi Chunav Result 2024: दिल्ली में भाजपा का क्लीन स्वीप, कन्हैया कुमार भी हारे

Delhi Lok Sabha Result 2024: दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर हर किसी की नजर है। पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर 25 मई को मतदान हुआ था। दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने छह मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी को फिर से टिकट दिया गया है।

Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024

दिल्ली की सभी सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल ने तकरीबन 90 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी ने तकरीबन 1.3 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है, उन्हें 8 लाख से अधिक वोट मिले हैं।

ईस्ट दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को भी 6.3 लाख से अधिक वोट मिले, उन्होंने 85 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। नई दिल्ली सीट की बात करें तो यहां दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने 4.5 लाख से अधिक वोट हासिल किए और 77 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली सीट से योगेंद्र चंदोलिया को भी 8.4 लाख से अधिक वोट मिले हैं और उन्होंने 1.84 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। वेस्ट दिल्ली से कमलजीत शेहरावत को 7.9 लाख वोट मिले हैं और उन्होंने 1.24 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।

ऐसे में दिल्ली में एक बार फिर से भाजपा ने पुराने चुनाव नतीजों को दोहराते हुए क्लीन स्वीप किया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस फिर से दिल्ली में खाता भी नहीं खोल पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+