Baharampur Lok Sabha Chunav 2024: बहरमपुर की पिच पर यूसुफ पठान ने की जीत के साथ ओपनिंग, अधीर का गिरा विकेट
Baharampur Lok Sabha Election Results: लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट का रिजल्ट आ चुका है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी के उम्मीदवार यूसुफ पठान ने राजनीति का ये मुकाबला शानदार तरीके से जीत लिया है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को बड़े अंतर से हराया है।
41 वर्षीय यूसुफ पठान को बहरामपुर सीट से चुनाव में 4,08,240 वोट मिले है। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी को 59,351 वोटों से शिकस्त दी है। अधीर रंजन चौधरी को 3,48,889 वोट मिले है, जबकि बीजेपी नेता डॉक्टर निर्मल कुमार साहा करीब 3,12,876 वोट मिले हैं।
बहरामपुर सीट का अपडेट
- बहरामपुर लोकसभा सीट से यूसुफ पठान के लिए अच्छी खबर है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक यूसुफ पठान करीब 10 हज़ार वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी लगातार पिछड़ रहे हैं।
- बहरामपुर सीट पर वोटों की गिनती लगातार जारी है। एक बार फिर यूसुफ पठान 3304 वोटों से आगे हैं। यूसुफ को अब तक 91016 और अधीर रंजन चौधरी को 87712 वोट मिले हैं। इसके अलावा निर्मल कुमार को 87313 वोट मिले हैं।
- बहरामपुर सीट से टीएमसी उम्मीदवार युसूफ पठान आगे निकल गए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 21 पर टीएमसी आगे चल रही है।
- लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट के वोटो की गिनती का सिलसिला लगातार जारी है। पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट के लेटेस्ट रुझानों में यूसुफ पठान अब पिछड़ गए हैं, जबकि कांग्रेस के अधीर रंजन ने बढ़त बना ली है। तीसरे नंबर पर बीजेपी के निर्मल कुमार साहा हैं।
- लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट के वोटो की गिनती शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही शुरुआती रुझान आ चुके हैं। बहरामपुर लोकसभा सीट से आए लेटेस्ट रुझानों में फिलहाल यूसुफ पठान आगे चल रहे हैं, जबकि अधीर रंजन दूसरे नंबर पर और तीसरे नंबर पर बीजेपी है।

कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है बहरामपुर सीट
मुर्शिदाबाद जिले का बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र, जो पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के आखिरी गढ़ों में से एक है, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के दौरान 13 मई को मतदान हुआ। पूर्व में बरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र शुरू में वामपंथी दलों का गढ़ था। 1952 के बाद से निर्वाचन क्षेत्र में वामपंथी और कांग्रेस पार्टियों के बीच उतार-चढ़ाव भरा मुकाबला रहा है, हाल के रुझानों में कांग्रेस पार्टी के लिए बढ़ती प्राथमिकता दिखाई दे रही है।
1984 में पहली बार कांग्रेस को मिली जीत
इस सीट पर मुख्य रूप से वामपंथियों, विशेषकर रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) का नियंत्रण था। 1984 में कांग्रेस ने अपनी पहली एकल जीत दर्ज की। हालांकि, 1999 में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव हुआ जब कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी सीट हासिल करने में सफल रहे।
त्रिकोणीय मुकाबले पर टिकी नजर
बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र हैं - बुरवान (एससी), कंडी, भरतपुर, रेजीनगर, बेलडांगा, बहरामपुर और नवादा। इस चुनाव में राज्य कांग्रेस प्रमुख चौधरी बहरामपुर सीट से फिर से चुनाव मैदान में हैं। राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जाने-माने स्थानीय डॉक्टर निर्मल कुमार साहा को मैदान में उतारा है।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav Result LIVE: शुरुआती रूझानों में गांधी नगर से अमित शाह आगे, सोनल पटेल पीछे
एक्जिट पोल में किसकी हुई जीत
इंडिया टुडे-माय एक्सिस एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि बीजेपी को 46% वोट शेयर मिलेगा, जो 2019 से 6% अधिक है। टीएमसी को 40% वोट शेयर मिलने का अनुमान है। इसका मतलब है कि राज्य में भाजपा को 26 से 31 सीटें और ममता के नेतृत्व वाली टीएमसी को 11 से 14 सीटें मिलेंगी। 1 जून, 2024 को न्यूज18 पोल हब ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से बीजेपी/एनडीए को 21-24 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की थी। तृणमूल कांग्रेस को 18-21 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी 24 सीटें जीत सकती है। तृणमूल कांग्रेस 17 सीटें, कांग्रेस एक सीट जीत सकती है।












Click it and Unblock the Notifications