Lok Sabha Election: आज होगा कंगना की किस्मत का फैसला, क्या चुनाव जीतने पर राजनीति छोड़ देंगी बॉलीवुड क्वीन?
Lok Sabha Election Kangana Ranaut: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत मंडी से लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरी हैं। आज राजनीति में कंगना की किस्मत का फैसला होना है। आज यानी 4 जून को पता लग जाएगा कि कंगना रनौत सिर्फ बॉलीवुड की ही क्वीन हैं या फिर राजनीति की भी हैं। कंगना पर जीत हासिल करने का एक प्रेशर सा है। और वो भी तब जब एक्ट्रेस ने बीते दिनों चुनाव जीतने पर बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ने की बात की हो।
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने चुनाव-प्रचार काफी जोरों-शोरों से किया। एक्ट्रेस ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान ही 'आज तक' को दिये एक इंटरव्यू में राजनीति को लेकर काफी कुछ कहा था। कंगना ने कहा कि वो बस एक ही काम करना चाहती हैं।

एक्ट्रेस बोलीं कि वे एक्टिंग भी करती हैं, निर्देशन भी करती हैं मगर अगर लोग उन्हें राजनीति में ही पसंद करते हैं तो वे यही करेंगी। कंगना ने कहा कि अगर उन्हें राजनीति में संभावना दिख रही है और लोग उनके साथ जुड़ भी रहे हैं तो वे यही करेंगी।
बताते चलें कि साल 2006 से कंगना ने 'गैंगस्टर' फिल्म से अपना करियर शुरू किया था। एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। गैंगस्टर फिल्म से उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। कंगना बॉलीवुड की क्वीन हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वे चुनाव जीतने के बाद राजनीति की भी क्वीन बन पाएंगी?
बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में यानी कि 1 जून को वोट डाले गए थे। राज्य में चर्चित चेहरों में अभिनेत्री कंगना रनौत, कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा जैसे जाने-माने केंडिडेट शामिल हैं। खास बात ये है कि हिमाचल प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह राज्य है। ऐसे में यहां भाजपा की जीत और हार उनकी प्रतिष्ठा से भी जुड़ी हुई है। भाजपा का जीतना यहां अपने आप में काफी मायने रखता है।












Click it and Unblock the Notifications