Gunmaster G9 X Review: इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' को मिला शानदार रिस्पॉन्स, क्या बोले दर्शक?

Gunmaster G9 X Review: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गनमास्टर G9' आज यानी 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, रोमांस, थ्रिल और म्यूजिक का मेल देखने को मिलता है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं, जो काफी उत्साहजनक हैं। शुरुआती रिव्यू में फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, कहानी, क्लाइमेक्स और कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

क्रिटिक्स ने 'गनमास्टर G9' को बताया ब्लॉकबस्टर
फिल्म समीक्षक सुभाष के. झा ने 'गनमास्टर G9' देखने के बाद इसकी तारीफ करते हुए इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया है। उन्होंने फिल्म के एक्शन और कहानी में आने वाले अप्रत्याशित ट्विस्ट को काफी प्रभावशाली बताया। साथ ही इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस को भी शानदार बताया है।

Gunmaster G9 X Review

क्या इमरान हाशमी बने इस साल के दूसरे विनर?

सुभाष के. झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना रिव्यू शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने अभी 'गनमास्टर G9' देखी है और ये ब्लॉकबस्टर है। उनके मुताबिक फिल्म में एक्शन और सरप्राइज का ऐसा सिलसिला है, जो लगातार दर्शकों को चौंकाता रहता है। उन्होंने इमरान हाशमी को इस साल का दूसरा विनर भी बताया।

कहानी, क्लाइमेक्स और म्यूजिक पर फिदा हुए दर्शक

-फिल्म को देखने वाले दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार देते हुए बताया कि वह इसे लेकर ज्यादा उम्मीदें नहीं रखता था लेकिन फिल्म ने उसे काफी प्रभावित किया। खासतौर पर कहानी, क्लाइमेक्स और म्यूजिक को शानदार बताया गया।

-दर्शक ने अपने रिव्यू में लिखा कि फिल्म उम्मीद से कहीं बेहतर निकली। शुरुआत में भले ही उसे ज्यादा उम्मीद नहीं थी लेकिन कहानी, क्लाइमेक्स और संगीत ने उसे हैरान कर दिया। उसने फिल्म को शानदार बताते हुए दर्शकों से इसे देखने की अपील भी की।

-एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए इमरान हाशमी, अपारशक्ति खुराना और जेनेलिया डिसूजा की एक्टिंग को शानदार बताया। यूजर के मुताबिक इमरान अपने अंदाज में कमाल करते हैं जबकि अपारशक्ति भी अपने किरदार में खूब जमे हैं। जेनेलिया का ऐसा अवतार दर्शकों के लिए नया है। इसके साथ ही फिल्म के एक्शन और निर्देशक आदित्य दत्त के काम की भी तारीफ की गई।

क्या है 'गनमास्टर G9' की कहानी?

-'गनमास्टर G9' में इमरान हाशमी ईश्वर नाम के एक डेयरी किसान का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही होती है लेकिन जब एक खतरनाक गैंग उसके परिवार और करीबियों को निशाना बनाने की धमकी देता है, तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

-अपने परिवार को बचाने के लिए ईश्वर को उस हिंसक अतीत का सामना करना पड़ता है, जिसे वह काफी पीछे छोड़ चुका था। हालात उसे एक बार फिर हथियार उठाने और अपने पुराने रूप में लौटने के लिए मजबूर कर देते हैं। इसके बाद शुरू होती है अपनों की सुरक्षा के लिए उसकी खतरनाक लड़ाई, जिसमें एक्शन, बदला और भावनाओं का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।

इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना की दमदार एक्टिंग

-फिल्म में इमरान हाशमी ईश्वर के किरदार में नजर आ रहे हैं जबकि जेनेलिया डिसूजा ने आरती और अपारशक्ति खुराना ने देसू की भूमिका निभाई है। इनके अलावा अभिषेक सिंह, इनायत वर्मा और स्नेहल दीक्षित मेहरा समेत कई कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं।

-आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। फिल्म के शुरुआती रिव्यू में कलाकारों की परफॉर्मेंस और एक्शन को जिस तरह सराहना मिली है, उससे सिनेमाघरों में इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ सकती है।

क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी 'गनमास्टर G9'?

फिल्म को रिलीज के पहले दिन मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं ने इसके लिए माहौल तैयार कर दिया है। क्रिटिक्स की ब्लॉकबस्टर वाली प्रतिक्रिया और दर्शकों की कहानी, क्लाइमेक्स, म्यूजिक व एक्शन को लेकर तारीफ फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत दे रही है। अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर मिल रही यह तारीफ बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में कितनी बदलती है और इमरान हाशमी की यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+