Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: एआर रहमान म्यूज़िकल जीनियस, कनिमोझी को क्या दिक्कत: अन्नामलाई

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: नोएडा इंजीनियर मौत मामले में दोनों बिल्डरों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज तो वहीं उत्तर भारत में सर्दी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है तो वहीं दिल्ली समेत कई राज्यो में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं आज रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी सालगिरह है, जिसके लिए अयोध्या समेत कई राज्यों में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Jan 22, 2026, 5:23 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: बहुत दुख हुआ, राजनाथ सिंह ने डोडा हादसे पर जताया शोक

"बहुत दुख हुआ": राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर सड़क हादसे में 10 सेना कर्मियों की मौत पर दुख जताया
Jan 22, 2026, 4:15 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने डोडा हादसे पर जताया शोक

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “डोडा में एक दुखद सड़क हादसे में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ. हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.”
Jan 22, 2026, 4:14 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: डोडा हादसे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'अभी-अभी डीसी डोडा, श्री हरविंदर सिंह से बात की।भादरवाह - चंबा रोड पर आर्मी के एक वाहन के दुखद हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जिसमें 10 जवानों की जान चली गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कमांड हॉस्पिटल उधमपुर में भर्ती कराया गया है।कमांड हॉस्पिटल के इंचार्ज मेजर जनरल (डॉ.) संजय शर्मा से भी बात की, जो मुझे रेगुलर अपडेट दे रहे हैं। हर संभव मेडिकल मदद दी जा रही है।हमारे बहादुर जवानों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'
Jan 22, 2026, 4:07 PM IST

एआर रहमान म्यूज़िकल जीनियस, कनिमोझी को क्या दिक्कत: अन्नामलाई

म्यूज़िक कंपोज़र ए.आर. रहमान के बयान पर बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने कहा, "ए.आर. रहमान एक म्यूज़िकल जीनियस और ऑस्कर अवॉर्ड विनर हैं, जिन्हें तमिल बोलने पर गर्व है। मैं उनके कुछ बयानों को चुन-चुनकर उनकी आलोचना करने से सहमत नहीं हूँ। सभी को अपने विचार व्यक्त करने की आज़ादी है। ए.आर. रहमान रामायण पर आधारित फिल्मों के लिए भी म्यूज़िक बनाते हैं। उनका मानना ​​है कि पिछले दस सालों में सिनेमा बदल गया है। मैं ए.आर. रहमान का फैन हूँ। किसी व्यक्ति के राय ज़ाहिर करने पर हर कोई उसका विरोध कैसे कर सकता है? उनके अपना रुख साफ करने के बाद, मैं इस मुद्दे को खत्म मानता हूँ। इसमें कनिमोझी को क्या दिक्कत है? बीजेपी और ए.आर. रहमान के बीच क्या संबंध है?"
Jan 22, 2026, 3:19 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी खाई में गिरी

डोडा, जम्मू-कश्मीर | भद्रवाह के खानी टॉप इलाके में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद बचाव अभियान जारी है। इस हादसे में सेना के जवान घायल हो गए। घायल जवानों को मौके पर ही फर्स्ट एड दिया गया और बाद में उन्हें खास मेडिकल इलाज के लिए उधमपुर एयरलिफ्ट किया गया।
Jan 22, 2026, 3:18 PM IST

Doda Accident: ड्यूटी पर जा रहे सैनिकों के साथ दर्दनाक हादसा

Doda Accident: ड्यूटी पर जा रहे सैनिकों के साथ दर्दनाक हादसा, गणतंत्र दिवस से पहले देश ने खोए 10 जांबाज सैनिक
Jan 22, 2026, 3:08 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का एक वाहन के खाई में गिर जाने से दस जवानों की मौत हो गई है और 11 जवानों के घायलो होने की खबर है।
Jan 22, 2026, 2:53 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE:ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में गोलीबारी, 3 की मौत

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है, और खबर है कि हमलावर अभी भी फरार है।
Jan 22, 2026, 2:33 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में ब्लास्ट से 7 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में स्थित रियल इस्पात प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां डीएससी कोयला भट्टे में विस्फोट होने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है. विस्फोट के दौरान कुछ अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं.
Jan 22, 2026, 2:21 PM IST

MP के भतीजे ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद की ली जान

सांसद शक्तिसिंह के भतीजे ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद की ली जान, 2 महीने की शादी में आखिर ऐसा क्या हुआ?
Jan 22, 2026, 2:20 PM IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: AAP-कांग्रेस में गठबंधन नहीं

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: AAP-कांग्रेस में गठबंधन नहीं, कांग्रेस तीनों पदों पर नामांकन करेगी
Jan 22, 2026, 2:19 PM IST

दतिया में पूर्व BSP नेता को बंधक बनाकर पीटा

दतिया में पूर्व BSP नेता को बंधक बनाकर पीटा, जबरन लगवाए ‘मायावती–चंद्रशेखर जिंदाबाद’ के नारे
Jan 22, 2026, 2:18 PM IST

Gauri Spratt Caste: क्या है आमिर खान की GF की जाति?

Aamir Khan GF Gauri Spratt Caste: लिव-इन में रहने लगे आमिर खान, क्या है एक्टर की गर्लफ्रेंड की जाति-धर्म?
Jan 22, 2026, 2:18 PM IST

कहां हैं बार्डर की 'फूल कंवर'? क्यों बनी थी नेशनल क्रश?

Border 2: कहां हैं बार्डर की 'फूल कंवर'? सुहागरात का हॉट सीन देकर रातों-रात बनी थीं नेशनल क्रश
Jan 22, 2026, 2:16 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE:ठाणे को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है

ठाणे को अनुसूचित जाति (SC) और कल्याण-डोंबिवली को अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है तो वहीं जालना और लातूर की सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।
Jan 22, 2026, 2:15 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: पुणे, नागपुर और नासिक 'सामान्य महिला' श्रेणी के लिए आरक्षित

मुंबई (बृहन्मुंबई), पुणे, नागपुर और नासिक जैसी प्रमुख महानगरपालिकाएं 'सामान्य महिला' (Open Woman) श्रेणी के लिए आरक्षित।
Jan 22, 2026, 1:03 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: मुंबई में मेयर का पोस्ट महिला कोटे में, भड़की उद्धव की सेना

मुंबई में मेयर का पोस्ट महिला कोटे में चला गया है, लॉटरी के जरिए यह तय हुआ है। शिवसेना-UBT ने मुंबई आरक्षण पर लॉटरी को लेकर आपत्ति जताई है, ठाकरे ने सवाल उठाया था कि OBC आरक्षण ड्रॉ से मुंबई को क्यों बाहर रखा गया?
Jan 22, 2026, 1:02 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: मोदी आधुनिक भारत के ढांचे को तोड़ना चाहते हैं-राहुल गांधी

दिल्ली में नेशनल MGNREGA वर्कर्स कन्वेंशन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "वे आधुनिक भारत के ढांचे को तोड़ना चाहते हैं। उन्हें रोकने का सिर्फ़ एक ही तरीका है - एकजुट होकर खड़े होना... जब संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोग एकजुट होंगे, तो मोदी जी पीछे हट जाएंगे..."
Jan 22, 2026, 12:31 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE:शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसल के नेतृत्व में लॉटरी निकाली जा रहीहै

नगर निगम मेयर के पद के लिए आरक्षण के लिए महाराष्ट्र सरकार में शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसल के नेतृत्व में लॉटरी निकाली जा रही है।
Jan 22, 2026, 12:21 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: BJP पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है-SP प्रमुख अखिलेश यादव

SP प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "ऐसे समय में जब BJP पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है और समय-समय पर सांप्रदायिक एजेंडा आगे बढ़ा रही है, हमें जनेश्वर मिश्रा जी के आंदोलन की याद आती है, जिन्होंने इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया... BJP का रास्ता पूंजीवादी रास्ता है और यह बड़े उद्योगपतियों और बड़े व्यापारियों को बढ़ावा देता है; अमीर और गरीब के बीच खाई चौड़ी होती जा रही है। हमारे किसान, जिन्हें अपनी उपज से कमाई होनी चाहिए, उन्हें सरकार से वह नहीं मिल रही है, और सभी योजनाएं, नियम और कार्यक्रम पूंजीपतियों के लिए बनाए गए हैं। इसलिए, जनेश्वर मिश्रा, मुलायम सिंह यादव और हमारे सभी नेताओं द्वारा दिए गए समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा..."
Jan 22, 2026, 12:09 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: 'हम गवर्नर के इस रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे'

हर नए साल में गवर्नर को असेंबली के जॉइंट सेशन को संबोधित करना होता है, जिसका भाषण कैबिनेट तैयार करती है। यह एक संवैधानिक ज़रूरत है। आज, कैबिनेट द्वारा तैयार किया गया भाषण पढ़ने के बजाय, गवर्नर ने वह भाषण पढ़ा जो उन्होंने खुद तैयार किया था। यह भारत के संविधान का उल्लंघन है। यह भारतीय संविधान के आर्टिकल 176 और 163 का उल्लंघन करता है। उन्होंने संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया है। इसलिए, हम गवर्नर के इस रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट जाना है या नहीं-कर्नाटक के CM सिद्धारमैया
Jan 22, 2026, 11:14 AM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: 'हम अभी भी न्याय की तलाश में हैं'

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने जनकपुरी और विकासपुरी सिख दंगे मामले में सज्जन कुमार को बरी कर दिया है। कोर्ट ने सज्जन कुमार को हत्या के आरोप से बरी कर दिया था। एक पीड़ित परिवार के सदस्य ने कहा, "हम अभी भी न्याय की तलाश में हैं। हम न्याय के लिए ऊपरी अधिकारियों से संपर्क करेंगे... वह दोषी है। हम सज्जन कुमार के लिए मौत की सज़ा की मांग करेंगे।"
Jan 22, 2026, 11:12 AM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: सज्जन कुमार को मौत की सज़ा क्यों नहीं दी गई-पीड़ित

सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा, "मैंने अपने परिवार के 10 सदस्यों को खो दिया। सज्जन कुमार को मौत की सज़ा क्यों नहीं दी गई?.. हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे..."
Jan 22, 2026, 11:05 AM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: 1984 सिख विरोधी दंगे मामला: सज्जन कुमार बरी

1984 सिख विरोधी दंगे मामला | दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने जनकपुरी और विकासपुरी सिख दंगे मामले में सज्जन कुमार को बरी कर दिया। कोर्ट ने सज्जन कुमार को हत्या के आरोप से बरी कर दिया था।
Jan 22, 2026, 10:30 AM IST

मुझे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा- गौतम गंभीर

'मुझे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा', इधर खत्म हुआ मैच उधर गौतम गंभीर का पोस्ट वायरल
Jan 22, 2026, 10:21 AM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: भ्रष्टाचार में बंगाल सबसे आगे-दिलीप घोष

भ्रष्टाचार में बंगाल सबसे आगे है। ED के अधिकारियों के द्वारा लगातार जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जनता को भरोसा है कि इस बार यहां चल रही पाप की राजनीति से मुक्ति मिलेगी, यहां की सरकार की मुखिया ममता बनर्जी सभी निर्णय राजनीति से प्रेरित होकर लेती हैं-भाजपा नेता दिलीप घोष
Jan 22, 2026, 10:17 AM IST

Ramlala Divas 2026: आज जरूर करें ये काम, बदलेगी किस्मत

Ramlala Pratishtha Divas 2026: नहीं जा पा रहे अयोध्या तो घर में जरूर करें ये काम, पलभर में बदलेगी किस्मत
Jan 22, 2026, 10:16 AM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: भोजशाला में बसंत पंचमी पर प्रार्थना होगी? SC करेगा सुनवाई

भोजशाला में बसंत पंचमी पर प्रार्थना की अनुमति मांगने वाली याचिका पर SC करेगा सुनवाई
Jan 22, 2026, 9:06 AM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: महाराष्ट्र में किसे मिलेगी मेयर की कुर्सी, 11 बजे निलकेलगी लॉटरी

मुम्बई बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका में मेयर पद के लिए नगर विकास विभाग आरक्षण लॉटरी निकालेगा। मंत्रालय में सुबह 11 बजे से लॉटरी प्रक्रिया शुरू होगी।
Jan 22, 2026, 8:55 AM IST

गणतंत्र दिवस पर देश को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर देश को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, रडार पर राम मंदिर! क्या है मिशन 26/26?
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+