School Closed: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, आज कहां-कहां खुले हैं स्कूल?

School Closed or Open: उत्तरभारत के कई राज्यों में अभी भी भयंकर सर्दी पड़ रही है, जिसकी वजह से कई राज्यों में अभी भी स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे हैं तो वहीं कुछ स्थानों में स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर जैसे प्रांतों में तो स्कूल खुल गए लेकिन पूर्वोत्तर में आज भी छुट्टी है। चलिए जानते हैं कि आज कहां-कहां स्कूल-कॉलेज खुले हुए हैं।

School Closed

आज कहां-कहां स्कूल खूले हैं? (School Closed or Open)

दिल्ली में स्कूल खुले हैं तो वहीं बिहार में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गंभीर ठंडी लहर के बारे में अलर्ट जारी किया है लेकिन आज यहां पर स्कूल खुले हैं। बसंत पंचमी (23 जनवरी), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के लिए यहां स्कूल बंद रहेंगे। क्लास 10 और 12 के छात्रों को प्री-बोर्ड परीक्षाओं या प्रैक्टिकल असेसमेंट के लिए स्कूल जाना पड़ेगा, हालांकि सुबह 10 बजे से स्कूल खुलेंगे।

उत्तर प्रदेश में खुले हैं School

उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी, 2026 को स्कूल बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन देशभर में बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा और साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी है। साथ ही यहां पर 25 और 26 तारीख को भी अवकाश घोषित है। 25 तारीख को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों की छुट्टी रहेगी लेकिन आज यहां पर स्कूल खुले हुए हैं।

पंजाब में क्या है School की छुट्टी का अपडेट?

पंजाब में स्कूल आज खुले हैं और इसके समय को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। राजस्थान में स्कूल खुले हुए हैं। हरियाणा में भी स्कूल यथावत खुले हैं तो वहीं असम-सिक्किम में स्कूल 26 जनवरी के बाद खुलेंगे।

क्या है मौसम की ताजा स्थिति ( Weather Updates)

IMD के अनुसार, 22 जनवरी से 25 जनवरी तक हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश होने की आशंका है। हवाएं 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 22 जनवरी से 24 जनवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

हल्की से मध्यम बारिश की आशंका

हिमाचल प्रदेश में बिजली चमकने और बारिश हो सकती है। पंजाब में 25 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में 20, 21 और 23 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, साथ ही 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+