Aamir Khan GF Gauri Spratt Caste: लिव-इन में रहने लगे आमिर खान, क्या है एक्टर की गर्लफ्रेंड की जाति-धर्म?
Aamir Khan GF Gauri Spratt Caste: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है। काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अब अपने रिश्ते को एक और नया मुकाम दे दिया है।
गौरी स्प्रैट के साथ लिव इन में रहने लगे हैं आमिर खान
खबर है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट मुंबई में एक आलीशान नए घर में शिफ्ट हो गए हैं, जो एक्टर के पुराने घर से ज्यादा दूर नहीं है। इस बीच आमिर खान ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है और शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

नए घर में शिफ्टिंग और फिल्म की रिलीज का संयोग
आमिर खान ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया कि ये शिफ्टिंग उनकी अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी पटेल' की रिलीज के बीच हो रही है। आमिर खान ने कहा- ये सब मेरी फिल्म की रिलीज के ठीक बीच में हो रहा है तो हालात बिल्कुल पागलपन वाले हैं। हालांकि व्यस्त शेड्यूल के बावजूद आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक साथ नई शुरुआत को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
'गौरी स्प्रैट से दिल से शादी कर चुका हूं'
-गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते पर आमिर खान ने बेहद भावुक और ईमानदार अंदाज में बात की। उन्होंने कहा- गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस हैं।
-आमिर खान ने आगे कहा- हमारा रिश्ता मजबूत है, हम पार्टनर हैं और साथ हैं। शादी की बात करें तो दिल से तो मैं उससे पहले ही शादी कर चुका हूं। अब इसे औपचारिक रूप देना है या नहीं, ये समय बताएगा। हालांकि आमिर खान ने ये भी साफ किया कि फिलहाल आधिकारिक शादी की कोई योजना नहीं है।
कैसे शुरू हुई आमिर खान और गौरी स्प्रैट की लव स्टोरी
-आमिर खान ने पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया को पहली बार गौरी स्प्रैट से मिलवाया था। उन्होंने बताया था कि वो दोनों एक दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं लेकिन करीब डेढ़ साल पहले दोबारा मुलाकात हुई थी। वहीं से रिश्ता आगे बढ़ा था।
-आमिर खान के मुताबिक गौरी स्प्रैट एक सौम्य, समझदार और आत्मनिर्भर जीवनसाथी की तलाश में थीं और उन्हें ये गुण एक्टर में नजर आए थे। इसके बाद ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी।
Gauri Spratt की जाति क्या है?
-गौरी स्प्रैट एंग्लो-इंडियन मूल की हैं। वह मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा वह हेयरड्रेसिंग और सैलून बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं।
-गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश मूल की थीं। उनके दादा ब्रिटिश थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था।
कौन सा धर्म मानती हैं गौरी स्प्रैट?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरी स्प्रैट ईसाई धर्म का पालन करती हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश थे। ऐसे में उनके घर पर कई तरह के त्योहार मनाए जाते थे। गौरी खुद को गर्व से भारतीय मानती हैं और ईसाई धर्म का ही पालन करती हैं। आपको बता दें कि गौरी स्प्रैट एक 6 साल के बेटे की मां भी हैं।
आमिर खान की पिछली 2 शादियां और तलाक
-आमिर खान की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- आइरा खान और जुनैद खान। वहीं साल 2002 में दोनों का तलाक हुआ था।
-इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की थी। वहीं साल 2021 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म सरोगेसी से हुआ था। आमिर खान का अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ आज भी सम्मानजनक और दोस्ताना रिश्ता है।












Click it and Unblock the Notifications