Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड, Weather अपडेट
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है, कोहरा और शीतलहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट बेहद ही डराने वाला है क्योंकि IMD ने 22 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते 8 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में दोबारा गिरावट आ सकती है।
हिमाचल में 22 से 24 जनवरी के बीच भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 22, 23, 24 और 25 जनवरी को भारी बर्फबारी की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़़ रही है , कोहरे और स्मोग की डबल मार से लोग परेशान हैं। तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक आज से लेकर अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली बारिश की चपेट में रहने वाली है। आज यहां पर न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सुबह 6 बजे ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 392 था, जो कि 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 392 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -378 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -359 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 349 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -368 AQI
Aaj Ka Mausam: मध्यम से भारी बारिश की आशंका
22 से 25 जनवरी तक हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है तो वहीं राजस्थान में 22 और 23 जनवरी को वर्षा होने से जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे शहरों में तापमान गिर सकता है।

मथुरा, गाजियाबाद और मेरठ में बारिश का अलर्ट जारी
तो वहीं अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद और मेरठ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दक्षिणी में मौसम आज अपेक्षाकृत शुष्क है। चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु में मौसम साफ रहने की आशंका है।













Click it and Unblock the Notifications