Border 2: कहां हैं बार्डर की 'फूल कंवर'? सुहागरात का हॉट सीन देकर रातों-रात बनी थीं नेशनल क्रश
Border 2, Sharbani Mukherjee: 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल 29 साल बाद बड़े पर्दे पर आ रहा है, फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हो रही है, जिसको लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म में सनी देओल को छोड़कर पूरी नई स्टारकास्ट है तो वहीं ये फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्द पर आधारित है, फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है।
जाहिर है जब किसी हिट फिल्म का सीक्वल आता है तो लोगों के मन में पहले भाग के कलाकारों को जानने के बारे में उत्सुकता बढ़ जाती है इसलिए सिने दर्शक इस वक्त फिल्म 'बार्डर' की 'फूल कंवर' को खोज रहे हैं।

जी हां आपने सही समझा, हम यहां पर बात कर रहे हैं फिल्म अभिनेत्री शरबानी मुखर्जी की, जिन्होंने 'बार्डर' फिल्म से ही बॉलीवुड में कदम रखा था और रातों-रात इंडियन क्रश बन गई थीं।
'ऐ जाते हुए ' से बनाई लोगों के दिलों में खास जगह (Border 2)
बेइंतहा खूबसूरत शरबानी ने पहली ही फिल्म में सुहागरात का हॉट सीन देकर रूपहले पर्दे पर आग लगा दी थी। सुनील शेट्टी के साथ फिल्माया उनका गाना 'ऐ जाते हुए लम्हों' आज भी आईकॉनिक है। ना तो लोग उस गाने को भूले और ना ही शरबानी मुखर्जी को लेकिन पहली फिल्म से हिट होने के बाद भी शरबानी मुखर्जी हिंदी सिनेमा से दूर हो गईं।

काजोल-रानी की बहन हैं शरबानी मुखर्जी (Border 2)
आपको बता दें कि शरबानी मुखर्जी मशहूर कलाकार फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वो काजोल और रानी मुखर्जी की कजिन हैं। वह रोनो मुखर्जी की बेटी हैं जो कि देब मुखर्जी, जॉय मुखर्जी और शोमू मुखर्जी के भाई थे। उनके दादा, सशाधर मुखर्जी भी फिल्ममेकर थे जिनकी पत्नी सतीरानी देवी अशोक कुमार, अनूप कुमार और किशोर कुमार की बहन थीं, उनके भाई सम्राट मुखर्जी भी बॉलीवुड और बंगाली एक्टर हैं।

हिंदी सिनेमा में नहीं मिली सक्सेस (Border 2)
बॉर्डर से डेब्यू करने के बाद शरबानी ने शाज़िया मंसूर द्वारा गाए गए गीत 'घर आजा सोनिया' में एक्ट किया और बहुत सारे विज्ञापनों में भी अभिनय किया लेकिन जब हिंदी सिनेमा में उन्हें सक्सेस नहीं मिली तो उन्होंने साल 2008 में प्रादेशिक फिल्मों की ओर रूख किया।
फिल्मों और एड से काफी दूर हैं शरबानी मुखर्जी
उन्होंने बंगाली, मलयाली यहां तक कि भोजपुरी फिल्मों में काम किया लेकिन आशा के अनुरूप सक्केस नहीं हासिल कर पांई और इसी वजह से अब वो फिल्मों और एड से काफी दूर हैं और इवेंट वगैरह में भी गाहे-बेगाहे नजर आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications