Ramlala Pratishtha Divas 2026: नहीं जा पा रहे अयोध्या तो घर में जरूर करें ये काम, पलभर में बदलेगी किस्मत
Ramlala Pratishtha Divas 2026: आज अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला प्रतिष्ठा दिवस को दो साल पूरे हुए हैं। इस अवसर पर भगवान राम के बाल रूप की भक्ति और पूजा-अर्चना के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं।। रामलला प्राण प्रतिष्ठा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह धर्म, न्याय और सत्य की विजय का प्रतीक है। सदियों का इंतजार, संघर्ष और आस्था के बाद भगवान राम 22 जनवरी को अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे।
हिंदू धर्म में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में पूजा जाता है अगर आप किसी कारणवश अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो आज के दिन घर में ही ये काम जरूर कीजिए, आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे और आपको सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी।

Ramlala Pratishtha Divas 2026 पर पूजा विधि
प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें फिर घर के मंदिर में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा करें। फिर दीपक जलाकर राम नाम का स्मरण करें और राम मंत्र का जाप करें और राम चालीसा का पाठ करें और अंत में आरती कर प्रसाद वितरित करें।
Ramlala Pratishtha Divas 2026: श्रीराम के पवित्र मंत्र का जाप आज जरूर करें
- ॐ श्री रामाय नमः॥
- ॐ राम रामाय नमः॥
- श्री राम जय राम जय जय राम॥

Ramlala Pratishtha Divas 2026: श्री राम चालीसा
- श्री रघुबीर भक्त हितकारी। सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी।
- निशि दिन ध्यान धरै जो कोई। ता सम भक्त और नहीं होई।।
- ध्यान धरें शिवजी मन मांही। ब्रह्मा, इन्द्र पार नहीं पाहीं।।
- दूत तुम्हार वीर हनुमाना। जासु प्रभाव तिहुं पुर जाना।।जय, जय, जय रघुनाथ कृपाला। सदा करो संतन प्रतिपाला।।
- तुव भुजदण्ड प्रचण्ड कृपाला। रावण मारि सुरन प्रतिपाला।।
- तुम अनाथ के नाथ गोसाईं। दीनन के हो सदा सहाई।।
- ब्रह्मादिक तव पार न पावैं। सदा ईश तुम्हरो यश गावैं।।
- चारिउ भेद भरत हैं साखी। तुम भक्तन की लज्जा राखी।।
- गुण गावत शारद मन माहीं। सुरपति ताको पार न पाहिं।।
- नाम तुम्हार लेत जो कोई। ता सम धन्य और नहीं होई।।
- राम नाम है अपरम्पारा। चारिहु वेदन जाहि पुकारा।।
- गणपति नाम तुम्हारो लीन्हो। तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हो।।
- शेष रटत नित नाम तुम्हारा। महि को भार शीश पर धारा।।

- फूल समान रहत सो भारा। पावत कोऊ न तुम्हरो पारा।।
- भरत नाम तुम्हरो उर धारो। तासों कबहूं न रण में हारो।।
- नाम शत्रुहन हृदय प्रकाशा। सुमिरत होत शत्रु कर नाशा।।
- लखन तुम्हारे आज्ञाकारी। सदा करत सन्तन रखवारी।।
- ताते रण जीते नहिं कोई। युद्ध जुरे यमहूं किन होई।।
- महालक्ष्मी धर अवतारा। सब विधि करत पाप को छारा।।
- सीता राम पुनीता गायो। भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो।।
- घट सों प्रकट भई सो आई। जाको देखत चन्द्र लजाई।।
- जो तुम्हरे नित पांव पलोटत। नवो निद्धि चरणन में लोटत।।
- सिद्धि अठारह मंगलकारी। सो तुम पर जावै बलिहारी।।
- औरहु जो अनेक प्रभुताई। सो सीतापति तुमहिं बनाई।।
- इच्छा ते कोटिन संसारा। रचत न लागत पल की बारा।।
- जो तुम्हरे चरणन चित लावै। ताकी मुक्ति अवसि हो जावै।।
- सुनहु राम तुम तात हमारे। तुमहिं भरत कुल पूज्य प्रचारे।।
- तुमहिं देव कुल देव हमारे। तुम गुरु देव प्राण के प्यारे।।
- जो कुछ हो सो तुमहिं राजा। जय जय जय प्रभु राखो लाजा।।
- राम आत्मा पोषण हारे। जय जय जय दशरथ के प्यारे।।
- जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरुपा। नर्गुण ब्रहृ अखण्ड अनूपा।।
- सत्य सत्य जय सत्यव्रत स्वामी। सत्य सनातन अन्तर्यामी।।
- सत्य भजन तुम्हरो जो गावै। सो निश्चय चारों फल पावै।।
- सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं। तुमने भक्तिहिं सब सिधि दीन्हीं।।
- ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरुपा। नमो नमो जय जगपति भूपा।।
- धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा। नाम तुम्हार हरत संतापा।।
- सत्य शुद्ध देवन मुख गाया। बजी दुन्दुभी शंख बजाया।।
- सत्य सत्य तुम सत्य सनातन। तुम ही हो हमरे तन-मन धन।।
- याको पाठ करे जो कोई। ज्ञान प्रकट ताके उर होई।।
- आवागमन मिटै तिहि केरा। सत्य वचन माने शिव मेरा।।
- और आस मन में जो होई। मनवांछित फल पावे सोई।।
- तीनहुं काल ध्यान जो ल्यावै। तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै।।
- साग पत्र सो भोग लगावै। सो नर सकल सिद्धता पावै।।
- अन्त समय रघुबर पुर जाई। जहां जन्म हरि भक्त कहाई।।
- श्री हरिदास कहै अरु गावै। सो बैकुण्ठ धाम को पावै।।
॥दोहा॥
- सात दिवस जो नेम कर, पाठ करे चित लाय।
- हरिदास हरि कृपा से, अवसि भक्ति को पाया।।
- राम चालीसा जो पढ़े, राम चरण चित लाय।
- जो इच्छा मन में करै, सकल सिद्ध हो जाय।।
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम












Click it and Unblock the Notifications