Delhi को फिर से दहलाने की ISI साजिश नाकाम! इंटरनेशनल हथियार तस्करी गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार
देश की राजधानी दिल्ली में एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश का सनसनीखेज पर्दाफाश हुआ है, जिसके तार सीधे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे खतरनाक हथियार तस्कर गिरोह के 4 सदस्यों (अजय, मंदीप, दलविंदर और रोहन) को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से तुर्की और चीन निर्मित हाई-एंड पिस्तौलें गिराता था।
पुलिस ने इनके पास से 10 विदेशी पिस्तौलें और 92 ज़िंदा कारतूसों का ज़खीरा बरामद किया है। ये हथियार दिल्ली और आस-पास के राज्यों के बड़े अपराधियों और गैंगस्टर को सप्लाई किए जा रहे थे, जिससे राजधानी की सुरक्षा को सीधा खतरा था। दिल्ली पुलिस ने जिन चार आरोपियों को धर दबोचा है, उनमें से दो का संबंध सीधे पंजाब से है। ये गिरोह तुर्की और चीन में बनी महंगी पिस्तौलों को अवैध रूप से भारत ला रहा था।

दूसरी ओर 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए आत्मघाती कार ब्लास्ट की जांच कर रही खुफिया एजेंसियों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि यह हमला सिर्फ एक आतंकी वारदात नहीं थी, बल्कि एक बड़े ट्रांस्नेशनल (अंतर्राष्ट्रीय) आतंकी नेटवर्क का हिस्सा था, जिसने कई शहरों में एक साथ हमले करने की पूरी तैयारी कर रखी थी।
इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए थे। हमले को अंजाम देने वाला डॉ. उमर नबी था। इसके अलावा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चार मुख्य आरोपियों- डॉ. मुज़म्मिल शकील गनाई (पुलवामा), डॉ. अदील अहमद राथेर (अनंतनाग), डॉ. शाहीन सईद (लखनऊ), और मुफ्ती इरफान अहमद वागेय (शोपियां)- को हिरासत में लिया है।
5 लाख की AK-47 और फ्रीज़र कनेक्शन
जांच में सामने आया हर सबूत आतंकी मॉड्यूल की गहरी साजिश को दिखाता है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, मुज़म्मिल ने 5 लाख रुपये से अधिक खर्च करके एक AK-47 राइफल खरीदी थी। यह राइफल बाद में अदील के लॉकर से बरामद हुई थी। यह खरीद बताती है कि इस मॉड्यूल के पीछे फंडिंग और तैयारियों का स्तर कितना बड़ा था।
आत्मघाती हमलावर उमर नबी ऑनलाइन बम बनाने के वीडियो और मैनुअल का अध्ययन कर रहा था। उसने नूंह से केमिकल सामग्री और दिल्ली के भगिरथ पैलेस, फरीदाबाद से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसने विस्फोटक मिश्रण को स्थिर करने और तैयार करने के लिए एक डीप फ्रीज़र भी खरीदा था। जांच अधिकारियों को इस मॉड्यूल के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
खुफिया सूत्रों ने पुष्टि की है कि 2022 में, मुजम्मिल, अदील और एक अन्य आरोपी मुज़फ़्फ़र अहमद, तेहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े 'ओकासा' नाम के एक शख्स के निर्देश पर तुर्की गए थे। उन्हें तुर्की में एक संपर्क के माध्यम से अफगानिस्तान भेजा जाना था। हालांकि, एक सप्ताह इंतजार करने के बाद, हेंडलर ने संपर्क तोड़ दिया और वे वापस लौट आए। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications