भारत को जल्द मिलेगा चौथा S-400 मिसाइल सिस्टम, सीमा सुरक्षा होगी और मजबूत, समझें दुश्मनों पर कैसे करेगा वार?
India fourth S-400 Missile Systems: भारत की रक्षा क्षमता को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है, क्योंकि देश को अप्रैल के अंत तक रूस से चौथा S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इस सिस्टम की डिलीवरी से भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ेगी तथा खासकर पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।
यह सिस्टम काफी एडवांस माना जाता है और दुश्मन के फाइटर जेट, मिसाइल और ड्रोन जैसे खतरों को दूर से ही पहचानकर उन्हें खत्म करने की ताकत रखता है।

दरअसल, भारतीय वायुसेना ने पहले ही रूस से पांच S-400 सिस्टम और पैंट्सिर शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का प्रस्ताव रखा था। पहले से मिले तीन S-400 सिस्टम अलग-अलग एरिया में तैनात किए जा चुके हैं, जिससे भारत की हवाई सुरक्षा पहले ही काफी मजबूत हो चुकी है। अब चौथा सिस्टम आने के बाद खासकर पश्चिमी सीमा पर निगरानी और सुरक्षा और बेहतर हो जाएगी। वहीं पांचवा मई माह में भारत पहुंच जाएगा।
S-400 सिस्टम कैसे करता है सुरक्षा?
पैंट्सिर सिस्टम खास तौर पर ड्रोन, कामिकेज़ ड्रोन (Kamikaze Drone), जिन्हें लोइटरिंग मुनिशन (Loitering Munition) या 'सुसाइड ड्रोन' भी कहा जाता है उन्हें और कम दूरी के हवाई हमलों को रोकने में बेहद कारगर माना जाता है। जब इसे S-400 जैसे लंबी दूरी के सिस्टम के साथ जोड़ा जाता है, तो यह एक मजबूत "दोहरी परत" वाली रक्षा ढाल तैयार करता है, जो सीमा पार से आने वाले हर तरह के हवाई खतरे को निशाना बना सकती है।
ऑपरेशन सिंदूर में पाक के उड़ा चुका है छक्के
मई 2025 में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान इन सिस्टम की असली ताकत देखने को मिली। भारतीय सशस्त्र बलों ने इनका इस्तेमाल कर पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों, निगरानी करने वाले विमानों और हथियारबंद ड्रोनों को मार गिराया। इस ऑपरेशन ने साफ कर दिया कि भारत की वायु रक्षा अब पहले से कहीं ज्यादा सटीक और घातक हो चुकी है।
314 KM दूर से पाक के बड़े विमान को बनाया था निशाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने एक S-400 मिसाइल के जरिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में करीब 314 किलोमीटर दूर एक बड़े विमान को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई और उसने अपने ऑपरेशनल विमानों को पश्चिमी एयरबेस की ओर शिफ्ट कर दिया।
भारत की सुरक्षा रणनीति में गेमचेंजर साबित हो रहा
इतना ही नहीं, जब भारत ने लाहौर, रावलपिंडी, सियालकोट और पसूर में पाकिस्तानी रडार ठिकानों पर हमला किया, तब 9-10 मई को पाकिस्तानी वायुसेना की कोई खास गतिविधि नजर नहीं आई। खबरों के मुताबिक अदामपुर और भुज सेक्टर में तैनात S-400 सिस्टम के डर ने उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था। कुल मिलाकर S-400 और पैंट्सिर जैसे आधुनिक सिस्टम भारत की सुरक्षा रणनीति में गेमचेंजर साबित हो रहे हैं।
- Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें?
- PM Modi Assam Rally: असम के चाय बागान में दिखा पीएम का अलग अंदाज, कांग्रेस और घुसपैठियों को दी सख्त चेतावनी
- Vote from Home सुविधा क्या है? असम चुनाव में EC ने किया लागू, किन्हें और कैसे मिलेगा लाभ?
- Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video
- Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी
-
Operation Sindoor: राफेल का वो दांव, जिसने पाकिस्तानी रडार को बना दिया अंधा, पूर्व अमेरिकी पायलट का खुलासा -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?













Click it and Unblock the Notifications