शर्मनाक! पाकिस्तानी यूट्यूबर का खौफनाक चेहरा, LIVE कैमरे पर बंदूक तानकर भारतीय जर्नलिस्ट को डराया, VIDEO

Pakistani YouTuber Video Viral: क्रिकेट मैच पर बेबाकी से राय देने वाले यूट्यूबर की कमी नहीं है। खासतौर पर भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में ऐसे यू-ट्यूब चैनल की संख्या काफी अधिक है। लेकिन कई बार यू-ट्यूब चैनलों पर लोग जरूरत से ज्यादा आक्रमक नजर आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर तरह तरह की वीडियो वायरल होती रहती हैं। जिसमें लोग तरह तरह की हरकतें करते हुए दिखाई देते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो (Pakistani YouTuber Video Viral)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट और जर्नलिस्ट मोहसिन अली एक यूट्यूब चैनल पर बंदूक ताने नजर आए। मोहसिन अली ने भारतीय खेल पत्रकार विक्रान्त गुप्ता को सरेआम बंदूक की नोक पर जान से मारने की धमकी दे डाली। शनिवार यानी 4 अप्रैल को वायरल हुए इस वीडियो में मोहसिन अली लाइव कैमरे पर हवा में हथियार लहराते नजर आ रहे हैं।

Pakistani YouTuber 1

विक्रांत गुप्ता को दी मारने की धमकी?

वीडियो में मोहसिन अली अपने घर के अंदर एक सोफे के पीछे खड़े होकर हाथ में एयर गन (हथियार) लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि उन्होंने यह बंदूक केवल विक्रांत गुप्ता को मारने के लिए रखी है। अपनी बात को और खौफनाक बनाने के लिए उन्होंने कैमरे के सामने ही एक शॉट फायर किया। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन बंद कमरे में इस तरह की फायरिंग किसी की जान ले सकती थी।

अकाउंट को तुरंत बैन करने की अपील

जैसे ही यह वीडियो फैंस के बीच आया, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय यूजर्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। कई यूजर्स ने इस घटना को आतंकवाद की श्रेणी में रखते हुए मोहसिन अली को 'टेररिस्ट मोहसिन अली' तक कह डाला। भारत में कई पत्रकारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार से इस मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ा संज्ञान लेने और यूट्यूब प्लेटफॉर्म से इस अकाउंट को तुरंत बैन करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+