CSK vs RCB: धोनी के घर में होगा किंग कोहली का राज! चेन्नई के खिलाफ विराट आज बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड?
CSK vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में रविवार यानी 5 अप्रैल को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले इस मुकाबले में सबकी नजरें विराट कोहली पर टिकी हैं। एक सप्ताह के आराम के बाद मैदान पर लौट रहे कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं।
चेन्नई के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं कोहली (CSK vs RCB IPL 2026)
आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली आज एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं, जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन होगा। कोहली किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। फिलहाल पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके 1159 रन हैं। सीएसके के खिलाफ विराट के नाम अब तक 1146 रन दर्ज हैं। अगर आज वे महज 14 रन और बना लेते हैं तो वे चेन्नई के खिलाफ 1160 रन पूरे कर लेंगे और अपना ही पंजाब वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निराशाजनक रहा है सीजन
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है और आज भी उन्हें अपने सबसे बड़े मैच विनर एमएस धोनी की कमी खलेगी। धोनी चोट के कारण अगले दो हफ्तों तक बाहर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पिछले सीजन में आरसीबी ने चेन्नई को दोनों मैचों में हराया था।
पहले मैच में आरसीबी ने मारी थी बाजी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में 202 रनों का लक्ष्य महज 15.4 ओवर में हासिल करने वाली बेंगलुरु की टीम आज जीत दर्ज कर टेबल टॉपर बन सकती है। विराट कोहली का चेन्नई के खिलाफ औसत 38 का है। हालांकि उनके नाम आईपीएल में 8 शतक हैं, लेकिन उन्होंने आज तक चेन्नई के खिलाफ सैकड़ा नहीं जड़ा है। पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रनों की पारी खेलने वाले विराट आज इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications