IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई
IPL 2026 Sri Lankan Actress News: आईपीएल के इतिहास में श्रीलंकाई खिलाड़ियों का रोल बेहद अहम रहा है। सनथ जयसूर्या की बल्लेबाजी से लेकर लसिथ मलिंगा की सटीक यॉर्कर ने आईपीएल में चार चांद लगाने का काम किया है। लेकिन पहले के मुकाबले में अब श्रीलंकाई खिलाड़ी आईपीएल में बेहद कम दिखाई पड़ते हैं। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने भानुका राजपक्षे पर दांव लगाया था।
पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं भानुका राजपक्षे (IPL 2026 Sri Lankan Actress News)
पंजाब किंग्स के लिए भानुका राजपक्षे पावर-हिटिंग के जरिए अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए मुश्किल समय में रन बनाए। 145 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर राजपक्षे ने यह साबित किया कि वे स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ बेहतर खेलना चाहते हैं। हालांकि, साल 2026 के आईपीएल में वह किसी भी टीम में नहीं है, इसके बावजूद चर्चा में बने हुए हैं।

एक्स गर्लफ्रेंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दरअसल, भानुका राजपक्षे और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस हर्षा रसांगा के बीच का विवाद अदालत की दहलीज तक पहुंच गया। 9 लाख की सोने की चेन को लेकर उपजे इस विवाद में थलांगमा पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें सशर्त जमानत मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब हर्षा और भानुका रिलेशनशिप में थे, तब क्रिकेटर ने उन्हें 9 लाख मूल्य की एक सोने की चेन दी थी।
सोने की चैन को लेकर हुआ विवाद
विवाद तब शुरू हुआ जब राजपक्षे को पता चला कि हर्षा ने वह कीमती चेन उनकी जानकारी के बिना कहीं गिरवी रख दी है। भानुका राजपक्षे द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर (FIR) के आधार पर पुलिस ने कानूनी नोटिस सर्व किया और हर्षा रसांगा को हिरासत में लिया। कडूवेला मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी के दौरान इस मामले में कई दिलचस्प मोड़ आए। हर्षा के वकील ने अदालत को आश्वासन दिया कि गिरवी रखी गई चेन को छुड़ाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
कोर्ट की कार्यवाही के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी गलती स्वीकार की। हालांकि, बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि यह चेन उन्हें व्यक्तिगत संबंधों के दौरान 'गिफ्ट' के तौर पर दी गई थी।अदालत ने हर्षा को 5-5 लाख की दो अलग-अलग व्यक्तिगत मुचलकों पर जमानत दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिना बताए चेन गिरवी रखना गलत था, इसलिए अतिरिक्त मुचलका लगाया गया है। अब पुलिस को 22 अप्रैल की अगली सुनवाई पर वह चेन कोर्ट में पेश करनी होगी।
कौन हैं हर्षा रसांगा?
हर्षा रसांगा श्रीलंका की एक उभरती हुई एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वे कई टीवी ड्रामा और म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं। दक्षिण एशिया में उनकी पहचान अब इस विवाद के कारण तेजी से बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications