IPL 2026: कैमरा देखते ही खुद को संभालने वाली ये मिस्ट्री गर्ल कौन? दिग्गज क्रिकेटर संग जुड़ा नाम, Video Viral
Who is Kashmira Pardeshi? आईपीएल 2026 में मैदान पर सिर्फ चौके-छक्के ही चर्चा नहीं बटोर रहे, बल्कि स्टैंड्स में बैठी एक मिस्ट्री गर्ल भी सोशल मीडिया का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गई है। चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले के दौरान कैमरा जैसे ही उनकी तरफ गया, उन्होंने खुद को संभालते हुए मुस्कुराकर रिएक्ट किया। बस यही पल इंटरनेट पर वायरल हो गया। अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? जिसका नाम पंजाब किंग्स के उभरते बल्लेबाज के साथ जोड़ा जा रहा है।
शुक्रवार (3 अप्रैल) को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठी एक लड़की पर कैमरा गया। उस वक्त वह पंजाब किंग्स को चीयर करती दिखीं। कैमरा देखते ही उन्होंने हल्की सी मुस्कान के साथ खुद को संभाला और यही क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कुछ ही घंटों में यह वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगीं और फैंस ने इस लड़की की पहचान तलाशनी शुरू कर दी।

नेहल वढेरा से जोड़ा जा रहा नाम
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह मिस्ट्री गर्ल पंजाब किंग्स के बल्लेबाज नेहल वढेरा को डेट कर रही हैं। मैच के दौरान उन्हें पंजाब किंग्स की जर्सी पहनकर टीम को सपोर्ट करते भी देखा गया। हालांकि, अभी तक इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही नेहल वढेरा और न ही उस लड़की की ओर से इन खबरों पर कोई बयान आया है।
कौन हैं कश्मीरा परदेशी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल हो रही मिस्ट्री गर्ल का नाम कश्मीरा परदेशी बताया जा रहा है। वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस हैं और कई भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
- उन्होंने 2018 में तेलुगू फिल्म 'नर्तनशाला' से अपने करियर की शुरुआत की।
- 2019 में तमिल फिल्म 'सिवाप्पू मंजल पचाई' से तमिल सिनेमा में कदम रखा।
- उसी साल वह हिंदी फिल्म 'मिशन मंगल' में भी नजर आईं
- 2023 में उन्होंने हिंदी वेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' में भी काम किया।
सोशल मीडिया पर कश्मीरा परदेशी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनका प्रोफाइल ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ है। फिलहाल, यह सब सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं और अटकलें हैं। जब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, इसे सिर्फ कयास ही माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications