कोरोना वायरस: ICMR ने टेस्टिंग ऑन डिमांड को दी मंजूरी, जरूरी दिशा-निर्देश किए जारी
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का संकट अब भी बना हुआ है। संक्रमण के मामलों की संख्या 40 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। जिसके चलते सरकार लगातार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार अब टेस्टिंग ऑन डिमांड को मंजूरी दे दी गई है। इसका मतलब ये कि अगर कोई अपनी कोविड-19 की जांच कराना चाहेगा, तो उसकी मांग पर उसकी जांच की जाएगी।

Recommended Video
आईसीएमआर ने कहा है कि जो भी शख्स किसी देश की यात्रा करके आता है, या फिर भारत में एक राज्य से दूसरे राज्य की यात्रा करता है, तो उसे संबंधित स्थान पर प्रवेश करने के लिए कोविड-19 से निगेटिव होना चाहिए। अगर वह शख्स चाहता है कि उसकी जांच (टेस्टिंग ऑन डिमांड) की जाए, तो इसके लिए राज्य सरकारों को नियम तय करने चाहिए। परिषद ने ये भी कहा है कि टेस्ट की कमी के चलते आपातकालीन प्रक्रिया में कोई देरी नहीं आनी चाहिए। जिसमें प्रसव (डिलिवरी) को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही आईसीएमआर ने अपने दिशा-निर्देशों में कहा है कि सैंपल्स को जांच के लिए एक साथ भेजा जा सकता है। इसके लिए सरकार को सभी तरह की व्यवस्था तय करनी चाहिए।
इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन के प्रवेश बिंदुओं पर नजर बनाई जाए। इन स्थानों की लगातार स्क्रीनिंग होनी चाहिए। यहां वैसे तो एंटीजन टेस्ट होना चाहिए। लेकिन अगर टेस्ट के रिजल्ट निगेटिव आने के बाद भी किसी को सांस लेने में तकलीफ होती है या फिर वायरस के लक्षण दिखते हैं, तो आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जा सकता है। दिशा-निर्देशों में कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों की जांच पर अधिक जोर दिया गया है। हालांकि राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी अपने मुताबिक दिशा निर्देशों में संशोधन भी कर सकते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कोरोना वायरस की जांच को लेकर एडवाइजरी अपडेट की है। जिसमें बिना प्रेसक्रिप्शन के ऑन डिमांट टेस्टिंग को मंजूरी दी गई है। अब जो व्यक्ति अपनी जांच कराना चाहते हैं और जो किसी स्थान की यात्रा कर रहे हैं या करके आए हैं, वह ऑन डिमांट टेस्टिंग करा सकते हैं।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार, 13 दिन में सामने आए 10 लाख नए केस












Click it and Unblock the Notifications