'नाक साफ कर बिना हाथ धोए वड़ा पाव गर्ल...', Chandrika Dixit को लेकर शॉकिंग खुलासा, Maxtern ने खोली पोल
Vada Pav Girl Chandrika Dixit: सोशल मीडिया और यूट्यूब की दुनिया में अक्सर विवाद सुर्खियां बन जाते हैं। इस बार चर्चा में हैं, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न (Maxtern), जिन्होंने 'द 50' रिएलिटी शो से बाहर आने के बाद वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं।
मैक्सटर्न ने चंद्रिका दीक्षित की खोली पोल
मैक्सटर्न ने न सिर्फ चंद्रिका दीक्षित के फूड स्टॉल पर सवाल उठाए हैं बल्कि ये भी दावा किया है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' से उन्हें बाहर किए जाने की एक वजह वड़ा पाव गर्ल भी थीं। मैक्सटर्न के इस दावे ने लोगों को हैरान कर दिया है।

चंद्रिका दीक्षित के फूड स्टॉल पर उठाए सवाल
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मैक्सटर्न से पूछा गया कि उन्हें कई बार 'बिग बॉस' का ऑफर मिलने की चर्चा होती है, फिर वह अब तक शो में नजर क्यों नहीं आए हैं। इस पर उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हिस्सा लेना चाहते थे लेकिन आखिरी समय पर उनका नाम लाइनअप से हटा दिया गया था।
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कास्टिंग को लेकर बड़ा दावा
-मैक्सटर्न के मुताबिक कास्टिंग से जुड़े एक व्यक्ति ने उनसे चंद्रिका दीक्षित का नंबर लिया था और उसके बाद उन्हें शो की लिस्ट से हटा दिया गया था। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि ये फैसला शो के मेकर्स का नहीं बल्कि कास्टिंग से जुड़े व्यक्ति का था।
-मैक्सटर्न ने कहा कि उन्हें इस बात से ज्यादा आपत्ति नहीं है क्योंकि कई बार ऐसे फैसले मेकर्स की रणनीति के तहत लिए जाते हैं। उस समय चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थीं इसलिए शायद उन्हें प्राथमिकता दी गई थी।
'अनहाइजीनिक और अनहेल्दी है वड़ा पाव गर्ल'
-इंटरव्यू के दौरान मैक्सटर्न ने वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि चंद्रिका जिस तरह से अपना स्टॉल चलाती हैं, वह काफी अनहाइजीनिक और अनहेल्दी है।
-मैक्सटर्न ने कहा कि उन्होंने एक वीडियो में देखा था कि चंद्रिका दीक्षित अपनी नाक साफ करने के बाद बिना हाथ धोए ही वडा पाव परोसने लगती हैं। मैक्सटर्न के मुताबिक ये तरीका बिल्कुल सही नहीं है और इससे ग्राहकों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनका चंद्रिका से कोई व्यक्तिगत रिश्ता नहीं है और न ही वह उन्हें निजी तौर पर जानते हैं।
वड़ा पाव गर्ल का विवादों से पुराना नाता
-आपको बता दें कि वड़ा पाव गर्ल नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री मैन के साथ वीडियोज शेयर किए थे और अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
-इसके बाद चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा ने भी पलटवार करते हुए पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया था, जिसने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
-बाद में खुलासा हुआ कि जिस मिस्ट्री मैन के साथ चंद्रिका दीक्षित नजर आ रही थीं, वह अनस सैफी नाम के कंटेंट क्रिएटर और सिंगर हैं, जो अलीगढ़ के रहने वाले हैं और पहले से ही वड़ा पाव गर्ल और उनके पति को जानते थे। इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर चंद्रिका को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
कौन हैं मैक्सटर्न?
-मैक्सटर्न का असली नाम सागर ठाकुर है। वह एक मशहूर यूट्यूबर, गेमिंग कंटेंट क्रिएटर और बिजनेसमैन हैं। उनकी पहचान खासतौर पर गेमिंग और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में है।
-सागर ठाकुर की पढ़ाई IIT दिल्ली से हुई है। साल 2024 में वह तब सुर्खियों में आए थे जब एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश यादव अपने साथियों के साथ उन्हें मारते हुए नजर आए थे। हालांकि बाद में दोनों के बीच ये मामला सुलझ गया था और विवाद खत्म हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications