BAN vs PAK: बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच ODI में धांसू टक्कर आज, कब और कैसे देखें लाइव मुकाबला
BAN vs PAK Live Streaming: पाकिस्तान की टीम एक बार फिर पूर्ण वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की सरजमीं पर कदम रख चुकी है। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की यह एकदिवसीय सीरीज आज यानी 11 मार्च से ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में शुरू हो रही है। यह दौरा न केवल दोनों टीमों के लिए अपनी लय हासिल करने का मौका है, बल्कि 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है।
इस सीरीज के सभी मुकाबले ढाका के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जाएंगे। पहला मैच आज (बुधवार, 11 मार्च) खेला जा रहा है, जबकि सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 13 मार्च को होगा। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच रविवार, 15 मार्च को खेला जाना तय है। भारतीय समयनुसार ये मैच दोपहर के समय शुरू होंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को दिनभर रोमांचक खेल देखने को मिलेगा।

BAN vs PAK: भारत में लाइव प्रसारण
भारतीय प्रशंसकों के लिए यह जानना जरूरी है कि इस सीरीज का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जा रहा है। हालांकि, डिजिटल माध्यम से जुड़े दर्शक इन मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं। भारत में इस पूरी सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग 'फैनकोड' (FanCode) ऐप और उनकी वेबसाइट पर उपलब्ध है। मैच देखने के लिए दर्शकों को प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन या मैच पास लेना होगा।
BAN vs PAK: पाक में नए चेहरों की एंट्री
इस सीरीज में दोनों ही टीमें बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतर रही हैं। पाकिस्तान की कमान स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के हाथों में है। टीम ने इस बार बेहद साहसिक फैसला लेते हुए बाबर आजम, नसीम शाह और सईम अयूब जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया है और उनकी जगह छह नए चेहरों को मौका दिया है।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज
ढाका की परिस्थितियां हमेशा से स्पिन और मध्यम गति के गेंदबाजों के लिए मददगार रही हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी इन चुनौतीपूर्ण हालातों में खुद को कैसे साबित करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications