देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख के पार, 13 दिन में सामने आए 10 लाख नए केस
नई दिल्ली। भारत आने वाले कुछ दिनों में कोरोना प्रभावित दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्रवार की रात भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख को पार गया है। इसके साथ ही भारत और ब्राजील के बीच रोगियों का अंतर और कम हो गया है। बता दें कि शुक्रवार को ही ब्राजील ने भी 40 लाख के आकंड़े को पार किया है, वर्तमान में वहां कुल 40,41,638 कोरोना संक्रमित मरीज है।
Recommended Video

भारत में 40 लाख से अधिक कोरोना केस
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिन में कुल 39,36,747 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की थी लेकिन तब से रात तक राज्यों द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद अब कुल आकंड़ा 40 लाख के पार पहुंच गया है। आपको बता दें कि सरकारी वेबसाइट हर सुबह 8 बजे अपडेट की जाती है, तो नए आकंड़े शनिवार सुबह जारी किए जाएंगे। भारत ने दैनिक मामलों में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, शुक्रवार सुबह तक भारत में 83,341 नए मामले दर्ज किए गए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से मरने वालों की संख्या 68,472 है।

13 दिनों में 10 लाख नए मामले
हैरान करने वाली बात यह है कि देश में 30 लाख मामलों से 40 लाख होने में महज 13 दिन का समय लगा है। यानी पिछले 13 दिनों में देश में 10 लाख से मामलों की पुष्टि हुई। बता दें कि भारत में अब तक 30 लाख 37 हजार 152 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि देश में 8,31,124 सक्रिय मामले हैं। इसके चलते अब मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 77.15 फीसद हो गई है वहीं कोरोना से मृत्यु दर घटकर 1.75 फीसद हो गई है।

ब्राजील से सिर्फ 60,000 केस पीछे
खबर लिखे जाने तक जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत, अमेरिका और ब्राजील के बाद महामारी से प्रभावित दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। बता दें कि जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय दुनियाभर से सामने आ रहे कोरोना मामलों का संकलन कर रहा है। हालांकि, भारत के जल्द ही ब्राजील से आगे निकलने की संभावना है। शुक्रवार सुबह तक हम ब्राजील से सिर्फ 60,000 केस से पीछे थे। इसके अलावा अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियां फिर से शुरू होने के बाद भारत दुनिया के सबसे अधिक दैनिक मामलों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें: ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते मामले आर्थिक रिकवरी की गति को धीमा कर रही हैं: रिपोर्ट
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications