'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी?
Sayali Surve: साल 2019 की 'मिस इंडिया अर्थ' की प्रतियोगी रहीं सायली सुर्वे एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार वजह है घरेलू हिंसा , दरअसल उन्होंने अपने पति पर धर्मांतरण और हिंसा का आरोप लगाया है,वो शादी के बाद मुस्लिम बन गई थीं लेकिन अब उन्होंने विधि-विधान और शुद्धीकरण प्रक्रिया के साथ फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है।
आपको बता दें कि पिंपरी-चिंचवड की रहने वाली सायली सुर्वे ने साल 2019 में परिवार के खिलाफ जाकर मीरा-भयंदर के प्रसिद्ध बिजनेसमैन आतिफ तासे से शादी की थी, इस शादी से उन्हें चार बच्चे हुए और अपने बच्चों के ही कारण उन्होंने 10 साल तक नरक की जिंदगी झेली है। उनका नाम अतेजा हो गया था।

Who is Sayali Surve:कौन हैं सायली सुर्वे?
सायली सुर्वे एक मॉडल और ब्यूटी पेजेंट विनर हैं, जिन्होंने साल 2019 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीता था। ब्यूटी पेजेंट में सफलता मिलने के बाद वह कई सोशल इवेंट में नजर आई थीं, वो मूलरूप से मुंबई की रहने वाली हैं लेकिन शादी के बाद अचानक से वो शो बिजनेस से गायब हो गईं।

Sayali Surve ki Ghar Wapsi: 'आतिफ से प्यार करना जीवन की सबसे बड़ी गलती'
हिंदू बनने के बाद मीडिया से बात करते हुए सायली सुर्वे ने कहा कि 'आतिफ से प्यार करना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती है, उसने केवल उन्हें मानसिक और शारीरिक कष्ट दिया। सायली ने मीडिया को बताया कि उन्होंने इस उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की।'

Sayali Surve back in Hindu Dharam:'अतेज़ा' से फिर बनीं 'आद्या'
'लेकिन पुलिस की ओऱ से उन्हें इस बारे में कोई हेल्प नहीं मिली लेकिन जब हिंदुत्ववादी संगठनों के संपर्क में आईं तो उन्हें हिम्मत मिली और वो वापस अपने हिंदू धर्म में लौट आईं। उनका विधिवत शुद्धीकरण हुआ है, जिसके बाद अब वो 'आद्या सुर्वे' बन गई हैं।'

सायली ने मीडिया से बात करते हुए Sayali Surve ने कहा कि 'निश्चित रूप से ये लव जिहाद का मामला है, मैंने शादी के लिए ऐसा किया था, जब आप किसी के साथ 24 घंटे रहते हैं तो आपको उसके घर की बातें और नियम समझ में आते हैं। मैंने अपनी शादी को बचाने के लिए ये सब किया लेकिन जुल्म की भी इंतहा होती है, कोई धर्म बुरा नहीं लेकिन जब आपसे जबरन कोई काम कराया जाए तो दिक्कतें होती हैं, मुझे दिन भर गालियां मिलती थी, मुझे पीटा गया, मेरे बच्चों के नाम तक बदल दिए गए अब चूंकि वो बड़े हो रहे हैं इसलिए मुझे लगा कि अब कदम उठाना जरूरी है इसलिए मैंनें हिम्मत की और मैं खुश हूं।'
बिजनेसमैन आतिफ तासे से किया प्रेमविवाह, घरवाले थे शादी के खिलाफ
आपको बता दें 'मिस इंडिया अर्थ' सायली सुर्वे और बिजनेसमैन आतिफ तासे की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जो कि जल्द ही मोहब्बत में बदल गई लेकिन सायली के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन फिर भी इश्क में पागल सायली ने अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर ये शादी की थी लेकिन इस शादी ने उन्हें दर्द के सिवाय कुछ नहीं दिया, यहां तक कि उनी पहचान तक छीन ली।
Sayali Surve : 'पति के खिलाफ कराई FIR दर्ज'
उन्होंने आगे कहा कि 'उन्होंने कई FIR दर्ज कराई हैं और दो दिनों में अपना बयान दर्ज कराएंगी। अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता के कारण, वह मुंबई नहीं पुणे जाएंगी, उन्होंने पुलिस की मदद ली है।'












Click it and Unblock the Notifications