केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, 121 करोड़ 7 लाख का बजट पास, BKTC ने लिए ये निर्णय
Kedarnath-Badrinath temple Non-Sanatanists barred entering चार धाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बीच श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए हैं।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में वर्ष 2026- 27 के लिए 121 करोड़ 7 लाख रूपये से अधिक का बजट पारित किया गया। बजट बैठक में श्री बदरीनाथ धाम के लिए 574739601 रूपये तथा केदारनाथ धाम के लिए 636059900 रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक में आगामी यात्रा सत्र 2026-27 को दृष्टिगत रखते हुए लिए 1210799501 से अधिक का अनुमानित बजट पारित किया गया और श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बजट बैठक में श्री बदरीनाथ धाम के लिए 574739601 रूपये तथा केदारनाथ धाम के लिए 636059900 रुपये बजट का प्रावधान किया गया है । बजट में प्रस्तावित आय के सापेक्ष 994536651 का प्रस्तावित व्यय दिखाया गया है। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने पिछले बोर्ड बेठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की तथा बीकेटीसी का वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया।
बैठक में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि चारधाम यात्रा का अप्रैल माह में शुभारंभ हो रहा है आगामी यात्रा काल को ध्यान में रखकर बीकेटीसी ने बजट प्रावधान किये है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल रहे है जबकि श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को खुलेंगे।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब श्री बदरीनाथ पुनर्निर्माण कार्य चल रहे है प्रदेश सरकार के स्तर पर धामों में यात्रा तैयारियां त्वरित गति से चल रही है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि बीकेटीसी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सरल- और सुगम दर्शन व्यवस्था करना है। इसके लिए बजट में आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।समिति पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पारित प्रस्तावों के प्रभावी क्रियान्वयन से आगामी यात्रा वर्ष 2026-27 में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धामों की व्यवस्थाएं अधिक सुदृढ़ की जा रही है।
बैठक में धामों में यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट केंप में मंदिर समिति शिविर कार्यालय खोलने, श्री बदरीनाथ मंदिर तथा श्री केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश रोकने, धामों में निर्धारित दूरी तक मोबाइल प्रतिबंधित किये जाने, बीकेटीसी अधिनियम में कतिपय प्रावधानों में संशोधित किये जाने, रावल की नियुक्ति नियमावली व परंपराओं के संबंध मे,श्री बदरीनाथ मंदिर केदारनाथ मंदिर में पूजा- दर्शन व्यवस्था, बीकेटीसी को कार्यदायी संस्था नामित किये जाने, कर्मचारियों की प्रौन्नति, अस्थायी कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर करने, मानदेय बढ़ाने, आदि बदरी मंदिर को बीकेटीसी में सम्मिलित किये जाने, डिमरी धार्मिक पंचायत के पत्रों पर विचार, पूजा सामग्री खरीदने, मर्कंटेश्वर मंदिर के सभा मंडप पुनर्निर्माण, बीकेटीसी कर्मचारियों के वेतन पेंशन हेतु रिवाल्विंग फंड बनाने आदि प्रस्ताव पारित हुए।
यात्रा एवं दर्शन एसओपी विचार, मंदिर परिसर,दर्शन पंक्ति -रेलिंगों की मरम्मत, रंग-रोगन पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता, विश्राम गृहों में आवासीय व्यवस्था,तथा दर्शन व्यवस्था, पूजा व्यवस्था , आन लाईन पूजा तथा मंदिर समिति की वेबसाइट को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने, मंदिरों के जीर्णौद्धार तथा यात्रा पूर्व रखरखाव, विज्ञापन नीति,कर्मचारियों के स्थानांतरण नीति, पर चर्चा हुई तथा प्रस्ताव पारित हुए।समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि यात्रा सीजन के दौरान बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए दर्शन व्यवस्था एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications