Goa Fire Case: 25 मौतों के आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, पूरे मामले में अब तक क्या -क्या हुआ?
Goa Fire Case Update: गोवा के अर्पोरा इलाके में हुए विनाशकारी अग्निकांड, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी, अब एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है। हादसे के तुरंत बाद देश से फरार हो गए क्लब 'Birch by Romeo Lane' से जुड़े लूथरा ब्रदर्स-गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा-थाईलैंड में हिरासत में लिए जा चुके हैं। इस हादसे का मुख्य आरोपी अजय गुप्ता को जांच के लिए 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
उनके प्रत्यर्पण (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। यह घटनाक्रम गोवा पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और विदेश मंत्रालय की सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है, जो शुरू से ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की पड़ताल में जुटे थे।

पासपोर्ट रद्द करने की तैयारी, MEA सक्रिय
गोवा सरकार ने विदेश मंत्रालय (MEA) से दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया है। यह कदम इसलिए अहम है ताकि लूथरा ब्रदर्स को कानूनी रूप से भारत प्रत्यर्पित करने में आसानी हो सके। इससे पहले ही सीबीआई की अनुशंसा पर इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया था, जो किसी व्यक्ति का लोकेशन पता लगाने और उसकी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए जारी होता है।
आग से लड़ रही थी फायर टीम, उसी दौरान थाईलैंड की टिकट बुक कर रहे थे आरोपी
गोवा पुलिस की प्राथमिक जांच के दौरान यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि दुर्घटना के ठीक बाद, जब बचाव टीमें आग पर काबू पाने और लोगों को बाहर निकालने में लगी थीं-उसी दौरान लूथरा ब्रदर्स देश छोड़ने की योजना बना रहे थे। जांच अधिकारियों के मुताबिक, 7 दिसंबर को तड़के 1:17 बजे दोनों भाइयों ने MakeMyTrip के जरिए थाईलैंड की फ्लाइट टिकट बुक की उसी समय फायरफाइटर्स और पुलिस क्लब में फंसे लोगों के लिए संघर्ष कर रहे थे
एक अधिकारी ने बताया जब लोग जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, उसी समय ये दोनों आरोपी देश से भागने की तैयारी में थे। यह बेहद गंभीर और संदेहास्पद है।"
दिल्ली अदालत से नहीं मिली राहत
11 दिसंबर को दिल्ली की एक अदालत ने लूथरा ब्रदर्स द्वारा दायर की गई अंतरिम संरक्षण (इंटरिम प्रोटेक्शन) की याचिका को खारिज कर दिया। उनके वकीलों ने कोर्ट में दलील दी दोनों भाई फरार नहीं, बल्कि बिज़नेस ट्रिप पर हैं। वे क्लब के लाइसेंसी मात्र थे, मालिक नहीं। क्लब का दैनिक संचालन स्टाफ के ज़िम्मे था लेकिन अदालत ने यह तर्क स्वीकार नहीं किया और किसी भी तरह की सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।
गोवा पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 मैनेजरों और स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अग्निकांड इतनी तेजी से फैला कि कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब आग की चपेट में आ गया। शॉट सर्किट और सुरक्षा खामियों की भी जांच की जा रही है। हादसे ने गोवा के नाइटलाइफ़ सेक्टर की सुरक्षा और लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है डिपोर्टेशन की राह?
मीडिया रिपोर्ट को मिली जानकारी के मुताबिक लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है औ भारत सरकार थाई अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। MEA और थाई प्रशासन के बीच आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही दोनों भाइयों को भारत लाया जा सकता है। यह प्रक्रिया ब्लू कॉर्नर नोटिस के बाद स्वाभाविक रूप से तेज़ हो गई है।
भारत-थाईलैंड प्रत्यर्पण नियम क्या कहते हैं?
भारत और थाईलैंड के बीच 2013 की प्रत्यर्पण संधि के तहत दोनों देश कानूनी प्रक्रिया से फरार अपराधियों को एक-दूसरे को सौंप सकते हैं। आरोपी को तभी भारत लाया जा सकता है जब उसका अपराध दोनों देशों में दंडनीय हो-इसे डबल क्रिमिनैलिटी रूल कहा जाता है। थाई पुलिस आरोपी को इमिग्रेशन डिटेंशन में रखती है और कोर्ट आरोपों की वैधता की जांच करती है। कोर्ट से एक्सट्राडिशन ऑर्डर मिलते ही भारतीय एजेंसियाँ उसे सुरक्षा के साथ भारत लाकर गिरफ्तारी करती हैं।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि हादसे की जांच रिपोर्ट 8 दिनों के भीतर तैयार की जाएगी। इसके साथ ही मृतकों के परिवारों को मुआवज़ा देना शुरू हो गया है। पूरे राज्य में नाइट क्लबों, बीच शैक्स और पब्स की सुरक्षा ऑडिट प्रक्रिया तेज की गई है
अब इस मामले में अगले 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। जैसे ही पासपोर्ट रद्द होता है, थाईलैंड से भारत के लिए डिपोर्टेशन औपचारिक हो जाएगा।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications