Saraswati Cycle Yojana: छात्राओं को छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा, अब मुफ्त में मिलेगी साइकिल, कैसे करें अप्लाई?
Saraswati Cycle Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की बेटियों को शिक्षा के रास्ते से जोड़ने और स्कूल तक उनकी पहुंच आसान बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाती रही है। लड़कियों को शिक्षा और स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरस्वती साइकिल योजना शुरू की गई है।
जिसका उद्देश्य कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिल उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। जानिए कौन, कैसे इस योजना का लाभ ले सकता है...

योजना का क्या है उद्देश्य?
सरकार का मुख्य लक्ष्य बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और सरकारी एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को आवागमन की सुविधा देना है। कई ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में स्कूल तक का लंबा सफर लड़कियों की शिक्षा में बाधा बनता है। ऐसे में निशुल्क साइकिल मिलने से उनकी स्कूल तक पहुंच आसान होगी और ड्रॉपआउट रेट में कमी आएगी।
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
सरकार ने सरस्वती साइकिल योजना के लिए स्पष्ट पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं:
- छात्रा छत्तीसगढ़ राज्य की मूलनिवासी हो।
- बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) श्रेणी की छात्राएं।
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति की छात्राएं।
- केवल कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राएं इस योजना के लिए eligible हैं।
- योग्य छात्राओं का चयन स्कूल के प्राचार्य द्वारा उनके जाति प्रमाण पत्र और बीपीएल कार्ड के आधार पर किया जाता है।
क्या मिलेगा योजना के तहत लाभ?
सरकार योजना के तहत छात्राओं को पूरी तरह मुफ्त साइकिल उपलब्ध कराती है। यह साइकिल उन्हें स्कूल आने-जाने में उपयोग के लिए दी जाती है, जिसका उद्देश्य है स्कूल तक पहुंच को आसान बनाना, समय की बचत, शिक्षा में निरंतरता, लड़कियों में आत्मनिर्भरता बढ़ाना।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने आवश्यक हैं:
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- विद्यालय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
कैसे करें आवेदन?
सरस्वती साइकिल योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है। लाभ लेने के लिए ये कदम अपनाएं:
- संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क करें।
- आवश्यकता पड़ने पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से भी जानकारी ली जा सकती है।
- योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करें और मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- आवेदन जमा करने के बाद संबंधित अधिकारी दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।
- सत्यापन पूरा होने पर पात्र छात्रा को साइकिल वितरण की सूचना दे दी जाएगी।
लड़कियों की शिक्षा के लिए बड़ा कदम
छत्तीसगढ़ सरस्वती साइकिल योजना राज्य में बेटियों की शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह न केवल छात्राओं की दैनिक यात्रा को आसान बनाती है, बल्कि उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह भी बढ़ाती है। दूरस्थ इलाकों में रहने वाली कई बच्चियों के लिए यह साइकिल शिक्षा का रास्ता खोलने वाली "सरस्वती का वाहन" साबित हो रही है।
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका












Click it and Unblock the Notifications