Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News Today Updates: जयपुर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11

Aaj ki Taja Khabar Breaking News: धक्का-मुक्की कांड पर कांग्रेस एमपी प्रियंका गांधी ने कहा कि 'देश देख रहा है, राहुल गांधी पर कैसे बीजेपी वालों ने झूठे आरोप लगाएं हैं।'

Breaking News

तो वहीं जयपुर में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, यहां एक बस में आग लग गई है। जिसमें 7 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए आप इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें

LIVE Feed
Dec 20, 2024, 5:26 PM IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैं पूर्वांचल के लोगों से कहना चाहता हूं कि हम किसी का नाम नहीं कटने देंगे। हम आपका सम्मान करते हैं और आपको सम्मानजनक जीवन देंगे। अगर भाजपा वाले आपके घर आएं तो उन्हें अपना नाम न बताएं और अपना वोटर आईडी कार्ड न दिखाएं। भाजपा से कोई संपर्क न रखें, हो सकता है कि वे आपका नाम काटने के लिए आपसे जानकारी मांग रहे हों। आप हर पूर्वांचल के व्यक्ति के घर जाएगी और नड्डा का यह वीडियो दिखाएगी, और बताएगी कि कैसे भाजपा दिल्ली में रह रहे पूर्वाचल के लोगों के खिलाफ साजिश रच रही है।"
Dec 20, 2024, 5:25 PM IST

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हम अमित शाह को डॉ. बीआर अंबेडकर का अपमान करने से नहीं बचने देंगे। वह माफी क्यों नहीं मांगते? ये शब्द अमित शाह ने कहे थे, क्या वह इससे इनकार कर सकते हैं? सभी ने ये शब्द सुने हैं।"
Dec 20, 2024, 4:58 PM IST

Jaipur Tanker Fire: जयपुर टैंकर हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

Jaipur Tanker Fire: जयपुर टैंकर हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, अचानक फैली आग से हरे पेड़ तक जले
Dec 20, 2024, 4:21 PM IST

जयपुर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11

जयपुर अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 11 लोग इस हादसे में जान गंवा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
Dec 20, 2024, 3:06 PM IST

PM मोदी ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से बात की

जयपुर अग्निकांड मामले में पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से बात की। उन्होंने घायलों के हालचाल जाने और किसी भी प्रकार की मदद के लिए आश्वत किया।
Dec 20, 2024, 2:55 PM IST

Om Prakash Chautala: कितनी संपत्ति के मालिक थे ओमप्रकाश चौटाला

Om Prakash Chautala: कितनी संपत्ति के मालिक थे ओमप्रकाश चौटाला, 82 साल की उम्र में पास की थी 12वीं की परीक्षा
Dec 20, 2024, 2:29 PM IST

केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दर्ज मामले पर केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, "सारंगी जी को टांके आए हैं और मुकेश राजपूत को चोटें आई हैं। राहुल गांधी का यह कृत्य विपक्ष के नेता पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। चूंकि वे राजकुमारों की तरह पैदा हुए और पले-बढ़े हैं, इसलिए वे 'नहीं' या विरोध स्वीकार नहीं करते। संविधान अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दो दिवसीय बहस में प्रधानमंत्री ने तथ्यों और आंकड़ों के साथ 1950 से 2014 तक के संशोधनों का विस्तृत विवरण दिया, जो पार्टी के हित में थे, न कि जनहित में।
Dec 20, 2024, 2:28 PM IST

Meerut: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़

Meerut: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, महिलाएं-बुजुर्ग दबे, कई घायल
Dec 20, 2024, 1:41 PM IST

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "कल जो कुछ हुआ, वह एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। मैंने कभी संसद के सदस्यों को दूसरे सांसदों को रोकते नहीं देखा। राहुल गांधी सत्य, शांति, प्रेम और अहिंसा के प्रति प्रतिबद्ध हैं....खड़गे साहब भी कल वहीं गिरे थे, उन्हें भी चोट लग सकती थी। आपने (भाजपा ने) राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह चिंता का विषय है - क्या इस देश में लोकतंत्र बचेगा? इनके (भाजपा) शासन में देश हिटलर के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है...पीएम मोदी और अमित शाह जी को कौन निर्देशित कर रहा है?..."
Dec 20, 2024, 1:40 PM IST

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "यह सब ध्यान भटकाने की रणनीति है... मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी या हममें से कोई भी डरा हुआ है... हम मांग करते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने डॉ. भीम राव अंबेडकर का अपमान किया है।"
Dec 20, 2024, 1:39 PM IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "अराजकता फैलाने वाले (कांग्रेस) अब बाबा साहब अंबेडकर बनना चाहते हैं। अब बाबा साहब अंबेडकर को राहुल गांधी के कद तक घटाया जा रहा है!...यह निंदनीय है। कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।"
Dec 20, 2024, 12:58 PM IST

Jaipur Tanker Blast Reason: हादसे की वजह आई सामने

Jaipur Tanker Blast Reason: जयपुर में LPG गैस से भरा टैंकर अचानक कैसे बना आग का गोला? हादसे की वजह आई सामने
Dec 20, 2024, 12:57 PM IST

Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन

Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Dec 20, 2024, 12:48 PM IST

ओम प्रकाश चौटाला का गुरुग्राम में निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का गुरुग्राम में उनके आवास पर निधन हो गया: राकेश सिहाग, इनेलो मीडिया समन्वयक
Dec 20, 2024, 12:32 PM IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन
Dec 20, 2024, 11:35 AM IST

जयपुर हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची 7

जयपुर हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची 7, पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आपको बता दें कि जयपुर में आज तड़के अजमेर रोड पर हुए सीएनजी गैस से भरे टैंकर में भयंकर ब्लास्ट से पास खड़ कई वाहनों में आग लग गई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Dec 20, 2024, 11:21 AM IST

'देश देख रहा है...'

धक्का-मुक्की कांड पर कांग्रेस एमपी प्रियंका गांधी ने कहा कि 'देश देख रहा है, राहुल गांधी पर कैसे बीजेपी वालों ने झूठे आरोप लगाएं हैं।'
Dec 20, 2024, 11:20 AM IST

PDI: क्या है पंचायत विकास सूचकांक, सरकार का क्या है लक्ष्य?

PDI: क्या है पंचायत विकास सूचकांक, केंद्र सरकार की 2030 तक इसको लेकर क्या है लक्ष्य?
Dec 20, 2024, 11:20 AM IST

दिल्ली: स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

दिल्ली: स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, कक्षाएं ऑनलाइन मोड में शिफ्ट की गई
Dec 20, 2024, 11:19 AM IST

पुलिस को देखते ही बदमाश ने की फायरिंग, गाजीपुर में मुठभेड़

Encounter in Ghazipur: पुलिस पर बदमाश ने की फायरिंग, मोहम्मदाबाद में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Dec 20, 2024, 11:19 AM IST

पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा कैसे बना करोड़पति?

पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा कैसे बना करोड़पति? लोकायुक्त की छापेमारी में खुली पोल, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
Dec 20, 2024, 10:39 AM IST

सीएम नीतीश कुमार की तबीयत खराब

सीएम नीतीश कुमार की तबीयत खराब, आज के सभी कार्यक्रम रद्द, अडानी ग्रुप के एमडी से होने वाली थी मीटिंग
Dec 20, 2024, 10:36 AM IST

Mumbai Boat Accident: बेटे की मौत पर छलका पिता का दर्द

Mumbai Boat Accident: 'मालिक के साथ घूमने गया था, फिर आई मनहूस ख़बर', बेटे की मौत पर छलका पिता का दर्द
Dec 20, 2024, 10:20 AM IST

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "पूरा देश देख रहा है, उन्होंने राहुल गांधी पर कई मामले लगाए हैं। वे नई एफआईआर लाते हैं और झूठ बोलते हैं...यह उनकी हताशा का स्तर दिखाता है।"
Dec 20, 2024, 10:17 AM IST

भाजपा नेता सीटी रवि बेलगावी की मेडिकल जांच

भाजपा नेता सीटी रवि बेलगावी के मुटाग स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के बाद चले गए। बेलगावी पुलिस उसे जिला अदालत में पेश करेगी। कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर की शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Dec 20, 2024, 9:58 AM IST

जयपुर अग्निकांड कांड: स्वास्थ्य मंत्री बोले- 35 घायलों में 50% आधे जल चुके, हालत गंभीर

जयपुर में LPG-CNG ट्रक में टक्कर होने से बस में आग लगी। जिसमें 5 लोग जिंदा जल गए हैं, उनकी मौत हो गई है। सीएम भजनलाल शर्मा घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि घायल 35 लोगों में से 50 फीसदी लोग आधे जल चुके हैं। उनकी हालत गंभीर है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+