Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, जानें कौन थे वो और उनका राजनीतिक सफर
Om Prakash Chautala Died: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। ओमप्रकाश चौटाला ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन गुरुग्राम में अपने निवास स्थान पर हुआ है। ओमप्रकाश चौटाला नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रमुख थे।
ओमप्रकाश चौटाला को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान देखा गया था, जो इस साल 5 अक्टूबर 2024 को हुआ था। उन्हें सिरसा के चौटाला गांव में एक मतदान केंद्र पर देखा गया था।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार शनिवार 21 दिसंबर को दोपहर सिरसा जिले के तेजा खेड़ा में किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
who was Om Prakash Chautala: जानें ओमप्रकाश चौटाला के बारे में?
- भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के बेटे ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के सातवें मुख्यमंत्री रहे थे। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला रिकॉर्ड पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं।
- ओमप्रकाश चौटाला को 27 मई 2022 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने 16 साल पुराने आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की जेल की सजा सुनाई थी। ओमप्रकाश चौटाल 87 साल की उम्र में दिल्ली की तिहाड़ जेल के सबसे बुजुर्ग कैदी बने थे। उन्हें 2020 में रिहा किया गया।
Om Prakash Chautala Biography: ओमप्रकाश चौटाला जीवनी
- ओमप्रकाश चौटाला का जन्म भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के घर हुआ था। उनकी शादी स्नेह लता से हुई थी, जिनकी अगस्त 2019 में मृत्यु हो गई थी।ओमप्रकाश चौटाला के परिवार में दो बेटे अजय सिंह चौटाला और अभय सिंह चौटाला और तीन बेटियां हैं।
- अभय पहले हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उनके बेटे अर्जुन चौटाला वर्तमान में हरियाणा के रानिया निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के दौरान हरियाणा के उपमुख्यमंत्री थे
- ओमप्रकाश चौटाला 2 दिसंबर 1989 से 22 मई 1990 तक, 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990 तक, फिर 22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991 तक और अंत में 24 जुलाई 1999 से 5 मार्च 2005 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। ओमप्रकाश चौटाला राजनीतिक रूप से राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए और तीसरे मोर्चे का हिस्सा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications