Meerut: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, महिलाएं-बुजुर्ग दबे, कई घायल

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हाथरस जैसा कांड हुआ है। यहां पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान शुक्रवार को भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलाएं और बुजुर्ग दब गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कथा पांडाल के एंट्री गेट पर हुआ है।

Recommended Video

    Meerut: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में मची भगदड़, महिलाएं-बुजुर्ग दबे, कई घायल

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आज छठा और कल आखिरी दिन है। दोपहर 1 बजे से कथा शुरू हुई और इस कथा में करीब 1 लाख लोग पहुंचे थे। कथा शुरू होने पर लोग जल्दबाजी में अंदर जा रहे थे।

    Meerut News

    हादसे में कई महिलाएं घायल

    इस दौरान बाउंसर्स ने अचानक से बढ़ी भीड़ को देखकर लोगों को रोक-रोक कर एंट्री करानी शुरू कर दी, जिसके बाद भगदड़ मच गई। इस दौरान महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। इस हादसे में चार महिलाओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

    पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर

    ऐसा बताया जा रहा है कि एंट्री गेट पर अव्यवस्था की वजह से ऐसे हालात बने। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस फोर्स और मेडिकल सुविधा तुरंत मौके पर पहुंच गई। भगदड़ का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एंट्री गेट पर खड़ी भीड़ पांडाल के अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी।

    लोगों ने महिलाओं को उठाया

    इसी दौरान अचानक महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरती हुई दिखाई दी। इस दौरान वहां मौजूद वहां लोग नीचे गिरी हुई महिलाओं को उठाने का प्रयास करते हैं। इस हादसे पर मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का बयान भी सामने आया है।

    क्या कहा पुलिस ने

    एसपी सिटी ने कहा, 'भीड़ ज्यादा होने की वजह से ऐसे हालात बने, राहत की बात यह है कि वहां कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। इस घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी।' वहीं, डीएम दीपक मीणा ने कहा कि सभी चीजें कंट्रोल में हैं। वहां पुलिस फोर्स भारी संख्या में तैनाक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+