Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Encounter in Ghazipur: पुलिस पर बदमाश ने की फायरिंग, मोहम्मदाबाद में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Encounter in Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बीती मध्य रात्रि में 25000 इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखने के बाद बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा।

Recommended Video

    पुलिस पर बदमाश ने की फायरिंग,मोहम्मदाबाद में मुठभेड़,25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    इस दौरान पुलिस द्वारा बदमाश को फायरिंग करने से मना किया गया लेकिन वह नहीं माना। ऐसे में पुलिसकर्मियों द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में जाकर लग गई और वह गिर गया। उसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल लेकर पहुंची।

    Encounter in Ghazipur

    इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद द्वारा बताया गया कि अपराधी और संदिग्ध व्यक्तियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम द्वारा गुरुवार रात में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। भांवरकोल पुलिस द्वारा माढूपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पखनपुरा की तरफ से मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।

    पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार को मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया गया तो वह मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दिया। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों पर मोटरसाइकिल चढ़ाते हुए भागने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा कर लिया गया।

    सूचना के बाद मोहम्मदाबाद पुलिस ने भी की घेराबंदी

    उन्होंने बताया कि उसके बाद भांवरकोल थानाध्यक्ष द्वारा इसकी जानकारी मोहम्मदाबाद थानाध्यक्ष को मोबाइल से दी गई। जानकारी मिलने के बाद मोहम्मदाबाद थाने की पुलिस द्वारा जयनगर तिराहे पर घेराबंदी करते हुए चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचा।

    दोनों तरफ पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाश अपनी बाइक को छोड़कर झाड़ियाें में भाग निकला। इस दौरान पुलिस टीम भी उसके पीछे पीछे झाड़ियां तक पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाश पुलिस टीम पर फायर करने लगा। ऐसे में पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।

    घायल बदमाश को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उसके पास से देसी तमंचा बरामद किया। बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम महेश चौधरी पुत्र भगवान चौधरी उम्र 26 निवासी वीरपुर थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर बताया।

    गिरफ्तार बदमाश का अपराधिक इतिहास

    1. मुoअoसo 87 /23 धारा 323 504 506 IPC थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर
    2. मुoअoसo29/ 24धारा323 325 427 452 504 506IPC थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर
    3. मुoअoसo 61 / 24 धारा 147 148 149 307 332 353 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भावरकोल जनपद गाज़ीपुर
    4. मुoअoसo62/24 धारा 147 148 149 307 427 504 506IPC थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर
    5. मुoअoसo355 /24 धारा 109 (3) व 3/25 आर्म्स एक्ट IPC थाना मुहमदाबाद जनपद गाजीपुर

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+